Type Here to Get Search Results !

मूक-बधिर बच्चों के संग मनाया जन्मदिन: महावीर इंटरनेशनल का सेवा कार्य

*"मूक-बधिर बच्चों के संग मनाया जन्मदिन: महावीर इंटरनेशनल का सेवा कार्य"*

 *"जन्मदिन पर 35 विशेष बच्चों को कराया भोजन, बांटी टीशर्ट"* 

 *"सेवा पखवाड़े में मूक-बधिर व विमंदित बच्चों के साथ मनाई खुशी"*

*"घर-होटल नहीं, बच्चों संग जन्मदिन: महावीर इंटरनेशनल यूथ विंग पीयूष लालवानी की पहल"*

 *"महावीर इंटरनेशनल ने मूक-बधिर बच्चों को दिया प्यार और भोजन"*

नागौर #


 7 जुलाई 2026* महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को मूक-बधिर एवं विमंदित विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया।
piyousg



संस्था सचिव प्रीतम ललवानी ने बताया कि संस्था की यूथ विंग के सदस्य पीयूष ललवानी ने अपना जन्मदिन घर या होटल में मनाने के बजाय इन बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पन्नाजी मसाला, दिल्ली की ओर से सभी बच्चों को टीशर्ट भी वितरित की गईं।

 यूथ विंग के सदस्य पीयूष लालवानी ने कहा कि खुशियां बांटने से खुशियाँ दुगनी हो जाती है l

इस अवसर पर 35 मूक-बधिर एवं असहाय बच्चों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को कुछ पल की खुशी देना और समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।

इस सेवा कार्य में पूर्व अध्यक्ष एवं गवर्नर काउंसिल सदस्य गौतम कोठारी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा, पंकज नाहटा, सचिव प्रीतम ललवानी, महेश चोरडिया, पीयूष ललवानी, संतोष ललवानी व विजय सिंह सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
#MahavirInternational #Nagaur #SevaPakhwada #BirthdayWithPurpose #SpecialChildren #MuteDeaf #YouthWing #Service"
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad