Type Here to Get Search Results !

एयू फाउंडेशन के 'उद्योगिनी समृद्धि' कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय ओरिएंटेशन व ऑनबोर्डिंग कार्यशाला आयोजित

 एयू फाउंडेशन के 'उद्योगिनी समृद्धि' कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय ओरिएंटेशन व ऑनबोर्डिंग कार्यशाला आयोजित

AU


जायल। एयू फाउंtडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत संचालित 'उद्योगिनी समृद्धि' कार्यक्रम के तहत ईताशा सोसाइटी की फील्ड टीम के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन एवं ऑनबोर्डिंग कार्यशाला का आयोजन जायल के सुवादिया बास स्थित महिला उद्योगिनी उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यक्रम के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए फील्ड टीम को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
gaj


कार्यशाला में बताया गया कि उद्योगिनी समृद्धि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू कर परिवार की आजीविका में आर्थिक योगदान देना चाहती हैं। चयनित महिलाओं को उनकी रुचि एवं कौशल के अनुसार कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर, किराना, फैंसी स्टोर, सिलाई, वस्त्र व्यवसाय, सब्जी-फल विक्रय सहित अन्य छोटे व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ईताशा सोसाइटी की फील्ड टीम परियोजना क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में सामुदायिक संसाधनों की सहायता से पात्र एवं जरूरतमंद महिलाओं की पहचान करेगी। निर्धारित मापदंडों पर चयनित महिलाओं को व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ₹12,500 तक की आर्थिक सहायता व्यवसायिक सामग्री खरीदने के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। यह सहायता राशि वापिस नहीं ली जाएगी, जबकि व्यवसाय में कुछ अंशदान स्वयं महिला को भी करना होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित महिलाओं को तीन दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण में व्यवसाय संचालन, लेखा-जोखा, उत्पाद प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सेवाओं से जुड़ाव, बचत, विपणन कौशल, एक्सपोजर विजिट, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा उद्यम कार्ड सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी, ताकि महिलाएं अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान फील्ड टीम को कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें क्षेत्र में कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में नोखा, अलाय, नागौर, जायल, डीडवाना तथा सुजानगढ़ की फील्ड टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जायल तहसील में महिला उद्योगिनी उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ईताशा सोसाइटी की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी नायर ने किया। कार्यशाला में एयू फाउंडेशन के CSR प्रेसीडेंट श्री पीयूष बरड़िया, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आदित्य चौधरी, क्लस्टर हेड वर्धमान जैन, बैंक मैनेजर विमल कुमार, ईताशा सोसाइटी की प्रोजेक्ट हेड पारुल मेहरा, मिनी भार्गव तथा प्रोजेक्ट मैनेजर पूनम चंद सैन ने फील्ड टीम को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad