Type Here to Get Search Results !

वैश्य समाज की पहल से बुटाटी मे शुरू हुई सार्वजनिक धर्मशाला

 वैश्य समाज की पहल से बुटाटी मे शुरू हुई सार्वजनिक धर्मशाला

agrwal

नागौर।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुटाटी धाम में श्री चतुरदासजी महाराज के मंदिर की परिकमा, आरती दर्शन एवं प्रसाद से लकवाग्रस्त रोगी ठीक होते है तथा मंदिर दर्शनार्थियों एवं पीडित व्यक्तियों की बढ़ती तादात को देखते हुए वहाँ ठहरने एवं खाने की समुचित व्यवस्थाओं के लिए मेडता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री महावीर मितल की पहल पर बुटाटी में बस स्टेन्ड के समीप 60 कमरो की वातानुकूलित होटल-कम-धर्मशाला बनाकर समर्पित की गई है।

मेडता अग्रवाल समाज एवं वैश्य समाज के बंधुओं द्वारा सार्वजनिक हिन्दु धर्मशाला ट्रस्ट बनाकर इसका निमार्ण एवं संचालन न्यूनतम लागत के आधार पर किया जायेगा।

रविवार को नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन की इकाई द्वारा इस पुनीत कार्य का अवलोकन कर इसकी व्यवस्थाओं एवं प्रबन्धन का जायजा लिया तथा जनहित में अग्रवाल एवं वैश्य समाज के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर धर्मशाला के ट्रस्टी श्री राकेश कुमार अग्रवाल एवं टीम द्वारा नागौर जिला अध्यक्ष मनीष बंसल, जिला महामंत्री दिलीप पिती एवं जिला कोषाध्यक्ष विमल बंसल सहित महिल अध्यक्षा सुधा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुमन अग्रवाल का दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया तथा जनहित में इसके अधिकाधिक उपयोग का आव्हान किया।

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad