Type Here to Get Search Results !

पासपोर्ट सेवा केन्द्र में आमजन के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग - मो. अनवर चौहान

 पासपोर्ट सेवा केन्द्र में आमजन के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग - मो. अनवर चौहान 

passport


नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो. अनवर चौहान ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नागौर नकाश गेट स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के बाहर आमजन के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि नकाश गेट स्थित पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक,महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आवेदक अपने पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए आते हैं। कई बार आवेदकों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। अत्यंत खेद का विषय है कि इस परिसर अथवा इसके आसपास आमजन के उपयोग के लिए कोई सार्वजनिक शौचालय
उपलब्ध नहीं है। चौहान ने बताया कि शौचालय नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं, वृद्धजन, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के साथ आने वाले परिवारों को कठिनाइयों,असुविधाओं
और शर्मनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं मानवीय गरिमा के विपरीत है। एक तरफ जहां प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयासरत है, वहीं इतने महत्वपूर्ण सरकारी सेवा केन्द्र पर सार्वजनिक शौचालय का अभाव प्रशासनिक दृष्टि से भी गंभीर विषय है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार प्रार्थना पत्र पेश किए जा चुके हैं, जिस पर पूर्व कलक्टर द्वारा पोस्ट ऑफिस को आदेश भी जारी किए गए थे लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रालोपा जिला उपाध्यक्ष ने जनहित को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट सेवा केन्द्र के बाहर अथवा समीप ही महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad