Type Here to Get Search Results !

संस्कार और शिक्षा के साथ मनाया भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस

 *"भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री"*

*"स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र में भैया-बहिनों को मिली पुस्तकें और मिष्ठान"*

*"संस्कार और शिक्षा के साथ मनाया भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस"*

*"साधना सर्वा ने बच्चों को दिए संस्कार और अनुशासन के मंत्र"*

bharat



नागौर। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा भारती समिति नागौर के तत्वावधान में और परिषद के आर्थिक सहयोग से संचालित स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र में भैया-बहिनों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
bharat



कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद शाखा नागौर के सचिव सुभाष ललवानी और वरिष्ठ सदस्य रामनिवास राठी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भैया-बहिनों ने समवेत स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
sudha



परिषद की रचनात्मक और सेवा गतिविधियों की जानकारी मनोज जैन ने दी। शिक्षिका एवं परिषद की वरिष्ठ सदस्या साधना सर्वा ने बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कारों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। बड़े लोगों का आदर करें, नियमित विद्यालय जाएं और गृहकार्य पूरा करें। मेहनत से उन्नति कर समाज को कुछ देने का भाव रखें।

कार्यक्रम का संचालन सह सचिव शरद कुमार जोशी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को अल्पाहार, मिष्ठान और फल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर सेवा भारती समिति के जिला अध्यक्ष रामकुमार भाटी, प्रांत संरक्षक मंडल सदस्य पुरुषोत्तम कुमार राजवंशी, शोभा सारडा, सुधा अग्रवाल, बसंती राठी, कृष्णा बजाज, चरण प्रकाश डागा आदि उपस्थित थे।

#BharaVikasParishad #SevaBharati #Nagaur #BalSanskarKendra #EducationForAll #Service"
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad