*"महावीर इंटरनेशनल का रक्तदान महाअभियान: नागौर में 75 यूनिट रक्त संग्रहित"*
*"स्थापना दिवस पर मानव सेवा: समता युवा संघ के साथ मिलकर लगाया रक्तदान शिविर"*
*"रक्तदान ही जीवनदान: महावीर इंटरनेशनल के शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग"*
*"महावीर स्वामी के संदेश पर शिविर: 'जियो और जीने दो' को किया चरितार्थ"*
नागौर। महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र और समता युवा संघ, नागौर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रोग निदान केंद्र पर रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया। राजकीय चिकित्सालय की टीम के सहयोग से हुए इस शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
महावीर इंटरनेशनल सचिव प्रीतम ललवानी 'छीमू' व संयोजक गोपाल सोनी ने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़े के तहत यह जनोपयोगी शिविर लगाया गया। 'सबकी सेवा-सबको प्यार, जियो और जीने दो' के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए यह आयोजन किया गया।
अध्यक्ष विमलचंद नाहटा ने बताया कि शिविर के आर्थिक सहयोगी पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा, धीरज और लोकेश संखलेचा रहे।
समता युवा संघ के मयूर ललवानी, अहिछत्रपुर वीरा केंद्र की संरक्षक संगीता डागा व अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने कहा कि रक्तदान महादान है। मरणोपरांत देहदान होता है, लेकिन रक्तदान जीवित अवस्था में होता है और कुछ समय में पुनः बन जाता है।
समाजसेवी पारसमल परिहार ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी परिवार को जीवनदान दे सकती है।
इस अवसर पर
महावीर इंटरनेशनल अहिछत्रपुर वीरा केंद्र से सुधा अग्रवाल,राजकुमारी बांठिया,जतन डोसी,कुसुम बरड़िया, नीतू बोथरा,सपना छल्लानी, रेखा लोढ़ा
समता युवा संघ से मोहित संखलेचा,विकास कोठारी,मयूर ललवानी
युवा केन्द्र के आकाश बांठिया,विष्णु भट्टड़,रितेश अग्रवाल,पीयूष ललवानी,
महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र से अंतरराष्ट्रीय निदेशक मीडिया अनिल बांठिया,पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन,गौतम कोठारी,महेश चोरड़िया,प्रवीण बांठिया,राजेश रावल,पंकज नाहटा, तिलोक चन्द देवड़ा,अर्पित जैन,हिम्मतसिंह चौहान,शिवशंकर व्यास,
सहित अनेक गणमान्य लोग ओर
राजकीय चिकित्सालय के लेब टेक्नीशियन रहे रामपाल भाटी सहित टीम सदस्य उपस्तिथ दे।
सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, कार्ड, गिफ्ट, अल्पाहार व 'मेरी सहेली' कपड़े की थैली भेंट की गई।
#BloodDonation #MahavirInternational #Nagaur #SamtaYuvaSangh #LifeSaver #SevaPakhwada #DonateBlood #JioAurJeeneDo"




