*"नागौर में नया लायंस क्लब: 'अहिछत्रपुर' का शनिवार को पदस्थापना समारोह, 55 सदस्य लेंगे शपथ"*
*"झुझुंडा मूण्डवा में जलमंदिर का लोकार्पण: लायंस अहिछत्रपुर क्लब का पहला सेवा कार्य"*
*"प्रांतपाल व इंटरनेशनल अधिकारी रहेंगे मौजूद: नवगठित लायंस क्लब का शपथ ग्रहण शनिवार को "*
*"कुचामन फोर्ट क्लब ने किया स्पोंसर:"*
*"सेवा का रोडमैप तैयार: नेत्रदान से शुरुआत, जलमंदिर लोकार्पण के साथ पदस्थापना समारोह"*
नागौर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233ई-2 के तहत नवगठित 'लायंस क्लब नागौर अहिछत्रपुर' का पदस्थापना समारोह शनिवार, 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
क्लब के मुख्य सलाहकार लायन सुरेश पारीक ने बताया कि शहर में लायन सदस्यों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए क्लब का गठन किया गया। क्लब को लायंस इंटरनेशनल से चार्टर प्राप्त हो गया है। 55 नवसदस्यों को कार्यक्रम में शपथ दिलाई जाएगी।
क्लब एडमिन व पूर्व रीजन चेयरमैन लायन दिलीप पिती ने बताया कि क्लब को लायंस क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा स्पॉन्सर किया गया है। अध्यक्षा लायन रेखा-राम काबरा मीटिंग की शुरुआत करेंगी। इसके बाद लायंस इंटरनेशनल के अधिकारी चार्टर का पठन कर नवअध्यक्ष को सौंपेंगे। सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और पदाधिकारियों की पदस्थापना होगी।
चार्टर अध्यक्ष लायन नितिन मितल ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल, जोधपुर व मुख्य वक्ता पूर्व मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन लायन अरविंद चतुर, उदयपुर होंगे। क्लब का उद्घाटन व शपथ ग्रहण उपप्रांतपाल द्वितीय लायन सीपी विजयवर्गीय, कोटा कराएंगे। पदस्थापना अधिकारी पूर्व मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन लायन अविनाश शर्मा, आबूरोड होंगे।
प्रथम उपाध्यक्ष प्रमिल नाहटा ने बताया कि वर्षभर सेवा कार्यों का रोडमैप तैयार है। नेत्रदान से शुरुआत हो चुकी है। पदस्थापना के दिन ही झुझुंडा मूण्डवा में लायन विमल रंगवाला के सौजन्य से नवनिर्मित जलमंदिर का लोकार्पण भी प्रांतपालों द्वारा किया जाएगा। क्लब संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, अंधता निवारण, मेंटल हेल्थ, फूड फॉर हंगर, जीवदया, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान सहित स्थानीय जरूरतों पर कार्य करेगा।
#Nagaur #LionsClub #Ahichhatrapur #CharterCeremony #Installation #SocialService #JalMandir #LionsInternational


