भोजराज सारस्वत के नेतृत्व में EWS अभ्यर्थियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
नागौर। कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2026 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के समान 50 प्रतिशत न्यूनतम उत्तीर्णांक की पात्रता प्रदान किए जाने की मांग को लेकर भोजराज सारस्वत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर नागौर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में SET-2026 की अधिसूचना में सामान्य वर्ग एवं EWS अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत तथा OBC, SC, ST, MBC एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संविधान की समान अवसर एवं सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप EWS अभ्यर्थियों को भी OBC के समान 50 प्रतिशत न्यूनतम उत्तीर्णांक की पात्रता प्रदान की जाए।
इस अवसर पर आनंद पुरोहित (एडवोकेट), भंवरलाल सारस्वत, दिलीप भोजक, पवन पंचारिया, प्रतीक पारिक, विशाल त्रिवाड़ी, वैभव सारस्वत, गणेश पारिक, लक्ष्मण सिंह राठौड़, सुनील तिव
