राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस ) पर लायंस क्लब नागौर ने शिक्षकों का किया सम्मान
नागौर 5 सितंबर 2026
आज भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती है आज के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है लायंस क्लब नागौर हमेशा से ही शिक्षक दिवस मनाता है हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों का सम्मान करके लायंस क्लब परिवार शिक्षक दिवस मनाता आया है लायंस क्लब नागौर के प्रवक्ता लायन राजेश रावल ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह स्थानीय होटल महेंद्रा के अंदर आयोजित किया गया मंच का संचालन विजय सोनी द्वारा किया गया सबसे पहले लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय ने सभा प्रारंभ की घोषणा की और उसके पश्चात राकेश गहलोत द्वारा राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना करवाई गई उसके पश्चात लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसके अंदर उन्होंने बताया कि मां बालक को जन्म देती है तो शिक्षक जीवन देता है। गुरु की सर्वाधिक पहचान विद्यार्थी को होती है। गुरु के बिना जीवन अंधकारमयी है, इसी कारण गुरु (शिक्षक) को गुणों की खान कहा जाता है।
लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल जेठमल गहलोत द्वारा अपने उद्बोधन में गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु समाज को सही मार्ग दर्शन देने का श्रेष्ठ कार्य कर रहें हैं, उनके मार्गदर्शन से ही छात्र अपना परचम लहराते है । जोन चेयरमेन लायन संजय गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्र गुरुजनों के सही मार्गदर्शन से गुरुजनों, माता - पिता एवं समाज का नाम ऊँचा उठाने का सराहनीय कार्य कर पाते हैं । भारत का गौरवशाली इतिहास भारत की महान शिक्षक परम्परा में शिक्षक बनना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व है क्योंकि एक शिक्षक वह दिशासूचक है जो जिज्ञासा, ज्ञान, बुद्धिमानी के चुंबक को सक्रिय बनाता है
इसके पश्चात सभी शिक्षकों का सम्मान लायंस क्लब नागौर द्वारा किया गया अंत में लायंस क्लब के सचिव मुरली मनोहर पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लायंस क्लब नागौर हमेशा से ही शिक्षा स्वास्थ्य खेलकूद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा से कार्य करता आया है लायंस क्लब चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो या फिर भोजन वितरण का कार्यक्रम हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आया है साथ ही पधारे सभी शिक्षकों का धन्यवाद दिया और कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माण करता है
लायंस क्लब नागौर द्वारा श्री संतोष चौधरी, प्रभा गोयल, राजाराम टाक, रजनी पुरोहित, प्रेमचन्द सांखला, मंजू शर्मा का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय सचिव मुरली मनोहर पुरोहित जॉन चेयरमैन लायन संजय गोयल,पीडीजी जेठमल गहलोत, एम जे एफ लायन कृपाराम भाटी, कोषाध्यक्ष लायन अमर चंद गहलोत, रमेश सोनी, सरिता राड, संतोष शर्मा, राकेश गहलोत, विजय सोनी, मनोज कचोलिया, आदि सदस्य मौजूद रहे ll













