*नागौर, 30 सितंबर 2026*
भारत विकास परिषद की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 'भारत को जानो' की प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता इस वर्ष 4 अक्टूबर को नागौर शाखा द्वारा आयोजित की जाएगी।
यह आयोजन माहेश्वरी पंचायत भवन, आजाद चौक के नवनिर्मित नीलांचल परिसर में होगा।
प्रांतीय संरक्षक नृत्य गोपाल मित्तल ने बताया कि शाखा स्तर पर प्रतियोगिताएं अंतिम चरण में हैं। अभी तक 19 शाखाओं में शाखा स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है या तिथि निर्धारित हो चुकी है। इनमें बीकानेर मुख्य शाखा, नागौर शाखा, संगरिया, मीरा शाखा बीकानेर, नगर इकाई बीकानेर, थर्मल शाखा सूरतगढ़, सूरतगढ़, नोहर, डेगाना, श्री करणी इकाई देशनोक, श्रीकरणपुर, प्रताप शाखा, डीडवाना, पीलीबंगा, जायल, कुचामन, सादुलशहर, महिला प्रगति और हनुमानगढ़ नगर इकाई शामिल हैं। इन सभी शाखाओं की विजेता टीमें प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी रामकिशोर सारड़ा ने बताया कि प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता की संपूर्ण तैयारी नागौर शाखा द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है। प्रतिभागी विद्यार्थियों और विभिन्न शाखाओं से आने वाले सदस्यों के आवास, भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं नागौर शाखा द्वारा की जाएंगी।
नागौर शाखा अध्यक्ष रामानुज मालानी एवं भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी डॉ. सौरभ जोशी ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद नागौर शाखा द्वारा सभी प्रकल्पों का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह प्रांत स्तरीय आयोजन नागौर को प्राप्त हुआ है, जो गौरव का विषय है।
इस कार्यक्रम में विनोद आढ़ा (राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य, सेवा), रितेश अरोड़ा (क्षेत्रीय संयोजक, संस्कार), नृत्य गोपाल मित्तल (प्रांतीय संरक्षक), डॉ. दीप्ति वाहल (प्रांतीय अध्यक्ष), डॉ. संजय जिंदल (प्रांतीय महासचिव), पुरुषोत्तम सोनी (प्रांतीय वित्त सचिव) और रामकिशोर सारड़ा (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी, भारत को जानो) सहित प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भारत विकास परिषद: प्रांत स्तरीय 'भारत को जानो' प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को नागौर में
सितंबर 30, 2026
0
*भारत विकास परिषद: प्रांत स्तरीय 'भारत को जानो' प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को नागौर में*
Tags

