दरगाह हज़रत सुफी हमीदुद्दीन नागौरी र.अ. के 775वें उर्स का पोस्टर विमोचन के साथ तैयारी शुरू
5 अक्टूबर को बड़ा उर्स, अजमेर शरीफ से आएगी चादर
नागौर। दरगाह हज़रत सुफी हमीदुद्दीन नागौरी र.अ. के 775वें उर्स का पोस्टर विमोचन बुधवार दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को किया गया।
दरगाह सदर हाजी शमशेर खान ने बताया कि उर्स का आगाज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 से होगा और बड़ा उर्स 15 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। बड़े उर्स के दिन अजमेर शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती र.अ. (गरीब नवाज) के दरबार से चादर शरीफ आएगी, जो जोहर की नमाज के बाद शाहजानी मस्जिद गांधी चौक से रवाना होकर सुफी हमीदुद्दीन नागौरी र.अ. के मजार-ए-अकदस पर पेश की जाएगी।
इसी दिन रात में बाद नमाज-ए-इशा नात ख्वानी, मुशायरा और कव्वाली का प्रोग्राम होगा, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी तशरीफ लाएंगे।
सदर ने बताया कि उर्स में दूर-दराज से लाखों जायरीनों के आने की उम्मीद है, जिसके लिए दरगाह परिसर में लंगर, ठहरने और चिकित्सा के माकूल इंतजामात किए गए हैं। इस बार भी लंगर की व्यवस्था गत वर्ष की तरह बैठाकर खिलाने की रहेगी। सभी तैयारियों के लिए दरगाह कमेटी द्वारा अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हर साल की तरह इस साल भी उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बासनी नगर पालिका सभापति शौकत अली, उपसभापति खुर्शीद अहमद, पार्षद अहमद अली गहलोत, अबुबकर, मोहम्मद अली गहलोत, नागौर नगर परिषद उप सभापति हाजी शरीफ कुरैशी, पार्षद यासीन अंसारी, सराज कुरैशी, उस्मान खां, चांद मोहम्मद लोहार, वक्फ कमेटी के सरपरस्त आबिद हुसैन अलवी, सचिव मोइनुद्दीन बेहलीम, शौकत खां नूरखानी, असलम मुल्तानी, याकूब लदावत, आरिफ गौरी, नदीम खान, इलियास गौरी, बशीर खान सहित कई शहरवासी मौजूद रहे।
*उर्स का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:*
* झंडे की रस्म - 10.10.2026
* गुस्ल की रस्म - 11.10.2026
* पहला उर्स - 12.10.2026
* दूसरा उर्स - 13.10.2026
* तीसरा उर्स - 14.10.2026
* बड़ा उर्स - 15.10.2026 (चादर शरीफ + कव्वाली)
* कुल की रस्म - 16.10.2026


