नागौर में कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट का दूसरा दिन, 22 मैचों में कोटा, बांसवाड़ा, जयपुर, जोधपुर विजयी, नागौर ने शाहपुरा को 8 विकेट से हराया
नागौर - प्रदेश स्तरीय सातवीं कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के गुरुवार को दूसरे दिन प्रदेश भर से आई हुई क्रिकेट टीमों के बीच में 22 मैच संपन्न हुए |
मीडिया इंचार्ज रवि अपुर्वा व प्रेम पूनिया ने बताया कि महत्वपूर्ण मैचों में कोटा , बांसवाड़ा, डीडवाना ,जयपुर स्टार ,भीलवाड़ा , जे एल एन अजमेर , फतेहपुर , सीकर , जोधपुर , राजसमंद आदि विजय रहे
मुख्य आयोजन कर्ता ने बताया कि विजय हुई टीमों को मौके पर ही पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच दिए गए
आयोजन कमेटी के अनुसार शाम को हुए महत्वपूर्ण मैच में नागौर ने शाहपुरा को 8 विकेट से हराया , देवराज सैनी बेहतर बल्लेबाजी करने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया l
डीडवाना बुल्स ग्राउंड में रात्रि कालीन मैच रात को भी जारी रहेंगे जिसका लाइव प्रसारण यू ट्यूब पर किया जा रहा है



