Type Here to Get Search Results !

165 मरीजों की ओटो रिपरेक्टर मशीन द्वारा आंखों की जांच कर 52 मरीजो को ऑपरेशन बिना टांके लेंस प्रत्यारोपित किये


165 मरीजों की ओटो रिपरेक्टर मशीन द्वारा आंखों की जांच कर 52 मरीजो को ऑपरेशन बिना टांके  लेंस प्रत्यारोपित किये 

eya

नागौर 28 फ़रवरी 2026
           लायन्स क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिवर का समापन शनिवार को हुआ इस शिविर के समापन के अवसर पर आई कैंप के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन राकेश गहलोत ने कहा कि अगर आपके प्रयासों से किसी को भी नेत्र ज्योति मिलती है तो इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है

adv

लायंस क्लब नागौर, स्व.भंवर लाल अग्रवाल की स्मृति मे उनके पुत्र हरनारायण अग्रवाल भुजिया वाले परिवार द्वारा व राजकीय चिकित्सालय नागौर एवं जिला अन्धता निवारण समिति नागौर  के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी 2026 गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का समापन शनिवार को किया गया इस शिविर मे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पुनीत सेवा कार्य का लाभ उठाया और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया इन ऑपरेशन के माध्यम से अनेक जरूरतमंदो को नई दृष्टि प्राप्त होगी जो कि लायंस के सेवा संकल्प का प्रेरणनादायक उदाहरण हैं  
        क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ पूर्णिमा कात्याल व चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि डॉ. धर्मेंद्र डूडी व डॉ. देवेन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा  राजकीय जवाहरलाल नेहरू  चिकित्सालय, नागौर में 165 मरीजों की  ओटो रिपरेक्टर मशीन द्वारा आंखों की जांच कर 52 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चयनित कर शुक्रवार को बिना टांके  लेंस प्रत्यारोपित किये गये
apna


        क्लब के सचिव लायन राजेश रावल व कोषाध्यक्ष लायन अमर चंद गहलोत ने बताया कि ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजो को शनिवार को आंखों की पट्टी खोलकर उन्हें काले चश्मे व दवाइयां दे कर छुटी दी गईं सभी मरीजों के रहने, भोजन, दवाई व काले चश्मे की व्यवस्था निशुल्क थी 
इस शिविर में दानदाता परिवार के हरनारायण अग्रवाल, लायन्स क्लब के सचिव लायन राजेश रावल, चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया, लायन संतोष शर्मा,लायन रमेश सोनी, लायन राकेश गहलोत तथा राजकीय चिकित्सालय के डॉ धर्मेंद्र डूडी, डॉ देवेन्द्र शर्मा, रेजिडेंट डॉक्टर राघवेन्द्र दाधीच,नैत्र सहायक भवानी शंकर शर्मा,नंसिग स्टाफ खुशालीराम टाक, उमेश खत्री, रवि अपूर्वा, सचिन, उत्तम व नर्सिंग स्टूडेंट्स ने अपनी सेवाएं दी 
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad