*घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर कार्यवाही*
*58 घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर जब्त*
नागौर,19 मार्च/
जिला रसद अधिकारी अंकित पचार ने बताया कि मध्य-पूर्व चल रहे निरन्तर संघर्ष के कारण अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम एवं एल. पी.जी. आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए एजेन्सियों के निरीक्षण एवं गैस के अवैध दुरूपयोग की रोकथाम के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया। गठित विशेष जॉच दल द्वारा गुरुवार,19 मार्च को किये गये निरीक्षण के दौरान नागौर शहर एवं मेड़ता क्षेत्र में यथा-जोधपुर मिष्ठान भण्डार किले की ढ़ाल नागौर, करणी कॉलानी नागौर, गणेश होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट नागौर रोड़ मेड़तासिटी, मिस्टर एण्ड मिसेज अरोड़ा फास्ट फूड रेस्टोरेन्ट पब्लिक पार्क मेड़तासिटी व अन्य अलग-अलग स्थानों पर 20 प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस का अवैध दुरूपयोग करना पाया गया।
उक्त 20 स्थलों पर घरेलू रसोई गैस का दुरूपयोग करना पाये जाने पर 58 रसोई गैस सिलेण्डर जब्त सरकार कर गैस एजेन्सी को सुपुर्द किया गया। उक्त प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर्याप्त है।


