Type Here to Get Search Results !

बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूकता

 *बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूकता*

baal



नागौर, 10 मार्च/जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर के निर्देशन में जिले को बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृति व बाल नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, ब्लॉक नागौर  की प्रधानाचार्या प्रमिला यादव की अध्यक्षता में बच्चों को बाल अधिकारों की जानकारी दी गई।
hero

कार्यक्रम में राम दयाल, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, नागौर ने जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों को जिला स्तर, राज्य स्तर एवं केन्द्र स्तर पर स्थापित बाल अधिकारिता विभाग की संरचना तथा किशोर न्याय अधिनियम तथा बाल विवाह मुक्त, बालश्रम मुक्त, बाल भिक्षावृति आदि दुष्परिणाम तथा रोकने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। डा० लक्ष्मण कुमार माली, संरक्षण अधिकारी (आई०सी०) ने जिले में स्थापित किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्प लाईन (1098), किशोर गृह, सम्प्रेक्षण गृह तथा दत्तक ग्रहण एजेंसी की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। 
bhiksha

नरपत, समन्वयक, चाईल्ड हेल्प लाईन ने मुसिबत में फसे बच्चों को चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 पर सूचना/शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रमिला यादव, प्रधानाचार्या, स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कुल, ब्लॉक-नागौर, ने बच्चों को बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृति व बाल नशा की जानकारी देते हुये इस कुप्रथा को रोकने हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों व कार्मिकों को बाल विवाह मुक्त तथा बच्चों में नशा रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर राहुल दवे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad