जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
नागौर, 31 मार्च। सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार को जैन समाज के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जन्म जयंती एवं समवसरण की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह जानकारी समाज के रमेश चन्द्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य सागरमल सुरेन्द्र कुमार पहाडिय़ा एवं रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सोहनलाल, गजराज बाकलीवाल परिवार को मिला एवं खंजाची बनने का सौभाग्य सुनील कुमार बडज़ात्या परिवार को एवं भगवान की जंवर ढोने का सौभाग्य बालचन्द नरेश कुमार, सोहनलाल, गजराज हुलास बाकलीवाल परिवार को मिला। इसके बाद श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से समवसरण की रथयात्रा को प्रशिक्षु आईपीएस एवं नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया जो लंबी गली से तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों के चौक, काठडिय़ों का चौक होते हुए भण्डारियों की गली स्थित बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए तिगरी बाजार, सर्राफा बाजार, काजियों का चौक होते हुए वापस श्रीआदिनाथ दिगम्बर मंदिर पहुंचा। भगवान की समवसरण की रथ का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया एवं आरती की गई। रथ के आगे बैण्डबाजो वाले भजन गाते हुए चल रहे थे उनके पीछे समाज के लोग भी हजूरिए एवं भजन गाते हुए चल रहे थे। भगवान के रथ के पीछे महिलाएं भजन गाते हुए चल रथी। इस अवसर पर समाज के जीवराज पाटनी, अंबूजा सीमेंट के संजय जैन, ओम सबलावत, महेन्द्र पहाडिय़ा, सनत कानूगो, गोपाल बडज़ात्या, अनिल बडज़ात्या, अशोक जैन, विनोद जैन, जेके जैन, राजेश शाह, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन अशोक मच्छी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महावीर जयंती के अवसर पर लोगों में उत्साह था।
प्रभात फेरी निकाली :- सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रात: 6 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से एवं बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जो विभिन्न मौहल्लों में होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। जिसमें समाज के महिलाएं, पुरूष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

