Type Here to Get Search Results !

कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

 कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

koshal

श्री महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, माही दरवाजा, नागौर में सोमवार प्रातः कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति रही। शिविर में 5 वर्ष आयु से लेकर नवमी कक्षा तक के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

pustikar


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष बंसल थे। उन्होंने माँ सरस्वती, जनार्दन गिरि जी एवं ओम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता लोकेश कोठारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश सोनी उपस्थित रहे।
himalyan


विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह चारण ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी प्रतिभा और रुचियों को निखारना है। उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चों को विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का विकास होगा।
parihar


शिविर के प्रथम दिवस की शुरुआत योग एवं व्यायाम सत्र से हुई, जिसमें अश्विनी सिखवाल ने बच्चों को योगाभ्यास एवं शारीरिक व्यायाम करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकल्पों एवं कक्षाओं में भाग लिया। बच्चों में मेहंदी, क्राफ्ट, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, अबेकस, गणित एवं अन्य गतिविधियों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष बंसल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सीखने और नई गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के व्यवस्थापक आनंद पुरोहित ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से शिविर में भेजने का आग्रह किया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से अभिभावकों को जानकारी दी गई कि शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा तथा सुबह 8:50 से 9 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। बच्चों को सुविधा अनुसार नोटबुक, पेन-पेंसिल, पानी की बोतल एवं लंच बॉक्स साथ लाने के लिए कहा गया है।
शिविर के पहले ही दिन बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया तथा अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। विद्यालय परिवार ने अधिकाधिक बच्चों को शिविर से जोड़ने का आह्वान किया है।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad