"'We Serve' को चरितार्थ किया: कलेक्टर की मौजूदगी में लायंस क्लब ने दिवंगत दिलीप जैन के परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 66,500 राशि का सौंपा चैक
नागौर #05जून
लायंस क्लब, नागौर द्वारा दिवंगत दिलीप नागौर के शोक-संतप्त परिवार को 66,500/- रुपये की सहायता राशि जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार के समक्ष पीड़ित परिवार को प्रदान कर मानवता एवं सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।
दुःख की इस घड़ी में लायंस क्लब द्वारा की गई यह नेक पहल एवं आर्थिक संबल निश्चित ही परिवार के लिए संजीवनी का कार्य करेगा। लायंस क्लब ने "We Serve" का ध्येय वाक्य सार्थक कर दिखाया है। समाज के प्रति क्लब की यह संवेदनशीलता एवं सेवाभाव अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने क्लब के इस नेक कार्य की बहुत ही प्रशंसा की,इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व प्रान्तपाल जेठमल गहलोत, क्लब सचिव राजेश रावल, राकेश गहलोत, राजेन्द्र विजयवर्गीय, मुरलीमनोहर सोलंकी, सनत कानूगो, राजेश चारण, मनोज कचोलिया, ईश्वर सोनी आदि उपस्थित रहे l
