Type Here to Get Search Results !

महावीर इंटरनेशनल नागौर द्वारा 231वाँ नेत्रदान सम्पन्न

महावीर इंटरनेशनल नागौर द्वारा 231वाँ नेत्रदान सम्पन्न

netra



आज स्वर्गीय श्री पदमचंद जी कांकरिया के निधन उपरांत उनके सुपुत्र श्री मनोज जी कांकरिया एवं परिवारजनों के पूर्ण सहयोग एवं सहमति से नेत्रदान का पुनीत कार्य सम्पन्न हुआ।

परिवार द्वारा समता युवा संघ के मंत्री श्री विकास कोठारी से संपर्क किया गया, जिसके पश्चात श्री नरेंद्र जी संखलेचा एवं श्री राजेश जी रावल के प्रयासों से गोगेलाव नेत्रदान टीम को बुलाकर नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई।

इस पुनीत कार्य के साथ महावीर इंटरनेशनल नागौर द्वारा 231वाँ नेत्रदान सम्पन्न करवाया गया। नागौर में नेत्रदान के क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल संस्था निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते हुए जनसेवा का अनुकरणीय कार्य कर रही है।

सबसे हर्ष एवं प्रेरणा का विषय यह है कि इस अवसर पर परिवार के निम्न सदस्यों ने भविष्य में नेत्रदान हेतु अपनी सहमति व्यक्त की:

श्री श्यामलाल कांकरिया, श्री मनोज कांकरिया, विपुल, वर्षा, निर्मला कांकरिया, प्रिया एवं श्री रवि कुमार बोथरा, गोगेलाव।

महावीर इंटरनेशनल नागौर परिवार, स्वर्गीय श्री पदमचंद जी कांकरिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांकरिया परिवार की इस महान सेवा भावना एवं मानवीय निर्णय के प्रति हृदय से साधुवाद व्यक्त करता है।

“जाते-जाते किसी की दुनिया रोशन कर जाना ही सच्ची मानव सेवा है।”
vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad