Type Here to Get Search Results !

नवपदस्थ उपायुक्त श्रीमती अंजू जैन का नागौर टैक्स बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

नवपदस्थ उपायुक्त श्रीमती अंजू जैन का नागौर टैक्स बार एसोसिएशन ने किया स्वागत
tex


नागौर। राज्य कर विभाग, वृत्त नागौर में नवपदस्थ उपायुक्त श्रीमती अंजू जैन का नागौर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

नागौर टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुनेंद्र सुराना ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से उपायुक्त श्रीमती अंजू जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में विभाग एवं करदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा करदाताओं की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान होगा।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, सचिव आकाश बांठिया, कोषाध्यक्ष योगेश पाटोदिया, देवेंद्र सुराणा, कमल पुरोहित, कमल लालवानी, दिनेश शर्मा, राष्ट्रपुत्र हिंदू, गिरिराज चांडक, मनोज रूणवाल, रवि सारड़ा, नवनीत अटल, उमेश सोनी, सूरज प्रकाश जाखोटिया, कुलदीप जालान, बलवंत खजांची, यश मित्तल, योगेंद्र तथा रितेश अग्रवाल सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यालय की ओर से लिखमाराम भांभू, गणपत राम बिडियासर, चंद्रशेखर, भगवानाराम जाजड़ा एवं श्वेता जांगिड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में उपायुक्त श्रीमती अंजू जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नागौर टैक्स बार एसोसिएशन को विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad