*"महावीर इंटरनेशनल नागौर-अहिछत्रपुर वीरा केंद्र का संयुक्त सेवा कार्य"*
*"सेवा पखवाड़े में नवजातों की मदद को आगे आई महावीर इंटरनेशनल"*
*"बेबी किट वितरण से जरूरतमंद माताओं को मिली राहत"*
*नागौर, 7 जुलाई 2026*
महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के 52वें वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज रामदेव पीती राजकीय अस्पताल में बेबी किट वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल नागौर एवं अहिछत्रपुर वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
संस्था सचिव प्रीतम ललवानी एवं संयोजक प्रवीण बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री युक्त बेबी किट जरूरतमंद माताओं को वितरित की गईं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नेहा संखलेचा, उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमा डागा, कुसुम बरड़िया, रेखा सुराणा, सरला दुग्गड़, अमृता सुराणा, बबीता बांठिया, गवर्निंग काउंसिल सदस्य गौतम कोठारी, अंतरराष्ट्रीय निदेशक मीडिया एवं पब्लिसिटी अनिल कुमार बांठिया, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा, राजकुमार मच्छी, पंकज नाहटा, महेश चोरडिया, पीएमओ डॉ. आर.के. अग्रवाल, मोहम्मद शरीफ छींपा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#MahavirInternational #52YearsOfService #SevaPakhwada #BabyKit #Nagaur #RPDHospital #AhichhatrapurVeera #Service"

