*छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति किया जागरूक*
नागौर, 23 जुलाई । जिला मुख्यालय पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग से ब्लॉक सुपरवाइजर उर्मिला भाकर ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए "डिजिटल राजस्थान, विकसित राजस्थान" अभियान के महत्व से छात्राओं को अवगत कराया तथा डिजिटल सेवाओं का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक डाली गौरा एवं कॉन्स्टेबल सीमा बिश्नोई ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रभावी उपायों, RajCop Citizen ऐप, एसओएस सुविधा, महिला सुरक्षा कानूनों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला परियोजना अधिकारी धीरेंद्र कुमार RKCl, द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से सपना टाक ने केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी सहायता की जानकारी दी। वहीं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक नेहा माथुर ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, आरएस-सीआईटी, उड़ान योजना तथा महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर छात्राओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या दीपा चौधरी, अध्यापिका मंजू शर्मा, मंजू सिरोहीवाल, ओंकार सर, रजिया बानो, अमिता शर्मा, साइबर थाना से कॉन्स्टेबल मुकनाराम एवं कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की परामर्शदाता ऊषा शर्मा तथा कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जुलाई 24, 2026
0
*डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
Tags

