Type Here to Get Search Results !

विश्व आदिवासी दिवस पर किया वृक्षारोपण: बिरसा मुंडा और बाबा साहेब को किया नमन

 *विश्व आदिवासी दिवस पर किया वृक्षारोपण: बिरसा मुंडा और बाबा साहेब को किया नमन*

meena

 राष्ट्रीय मीणा महासभा नागौर ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर डॉ अंबेडकर स्मृति भवन नागौर में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया एवं संकल्प लिया कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए जल जंगल और जमीन को बचाने का कार्य करेगा।इससे पहले आज सभी समाज बंधु डॉ अंबेडकर स्मृति भवन नागौर में एकत्रित हुए और भगवान बिरसा मुंडा एवं भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान जय जोहार एवं एक तीर एक कमान ,आदिवासी एक समान  के नारे गूंजते रहे। वृक्षारोपण के बाद जिला अध्यक्ष बबलू सोनंदा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया।मंच का संचालन कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीणा जेटीओ ने किया।इस दौरान चंद्र प्रकाश मीणा ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समाज और प्रकृति संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।महासचिव केशर सिंह मीणा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ताओं के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मीणा,पूर्व जिला अध्यक्ष रतन सिंह मीणा,आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुधराम मीणा, डॉ महेंद्र मीणा, तहसील अध्यक्ष नवीन मीणा, खींवसर ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण मीणा अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी नागौर की तरफ से कैलाश वर्मा एवं भंवरलाल कटारिया ने संबोधित किया।सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने एवं प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नागौर जिले में आदिवासी समाज के नवनियुक्त कार्मिकों को माला पहनाकर कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।अंत में बबलू सोनंदा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज को साथ लेकर चलने पर की बात कही एवं एकजुट रहने का वादा किया। इस दौरान मुनेश मीणा,प्रेम सिंह मीणा,देवीचरण मीणा शिवसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग उपस्थिति रहे।

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad