*🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓*
*🎈 दिनांक - 10 अगस्त 2025*
*🎈 दिन - रविवार*
*🎈 विक्रम संवत् - 2082*
*🎈 अयन - दक्षिणायण*
*🎈 ऋतु - वर्षा*
*🎈 मास - भाद्रपद*
*🎈 पक्ष - कृष्ण*
*🎈तिथि - प्रथम 12:09:24 पीएम तक तत्पश्चात् द्वितीय*
*🎈नक्षत्र - धनिष्ठा 13:51:34 रात्रि तत्पश्चात् शतभिष *
*🎈योग - शोभन 24:01:00* तक तत्पश्चात् अतिगंड*
*🎈 करण - कौलव 12:09:24 रात्रि तत्पश्चात् गर*
*🎈 राहुकाल_हर जगह का अलग है- दोपहर 05:37 से सांय 07:16 तक (राजस्थान प्रदेश नागौर मानक समयानुसार)*
*🎈चन्द्र राशि - कुम्भ *
*🎈 सूर्य राशि - कर्क*
*🎈सूर्योदय - 06:04:54am*
*🎈सूर्यास्त - 07:15:32pm* (सूर्योदय एवं सूर्यास्त राजस्थान प्रदेश नागौर मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*🎈ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:38 से प्रातः 05:21 तक (राजस्थान प्रदेश नागौर मानक समयानुसार)*
*🎈अभिजीत मुहूर्त - 12:14 पी एम से 01:07 पी एम*
*🎈निशिता मुहूर्त - 12:19 ए एम, अगस्त 11 से 01:02 ए एम, अगस्त 11 तक*
*🎈द्विपुष्कर योग 12:09 पी एम से 01:52 पी एम*
*🎈विशेष - भाद्रपद की प्रथम तिथि (प्रतिपदा) को पेठा (कुष्मांड) नहीं खाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इस महीने में दही, गुड़, शहद, बैंगन, मूली, और हरी सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🛟चोघडिया, दिन🛟*
नागौर, राजस्थान, (भारत)
सूर्योदय के अनुसार।
उद्वेग-06:05-07:44अशुभ*
चर-07:44- 09:23 शुभ*
लाभ-09:23-11:01शुभ*
अमृत-11:01-12:40शुभ*
काल-12:40 -14:19अशुभ*
शुभ-14:19-15:58 शुभ*
रोग-15:58-17:37 अशुभ*
उद्वेग-17:37 -19:16अशुभ*
*🛟चोघडिया, रात्रि🛟*
शुभ-19:16 -20:37शुभ*
अमृत-20:37 -21:58 शुभ*
चर-21:58- 23:19शुभ*
रोग-23:19 - 24:40*अशुभ*
काल-24:40* -26:02*अशुभ*
लाभ-26:02* -27:23*शुभ*
उद्वेग-27:23* -28:44*अशुभ*
शुभ-28:44* --30:05*शुभ*
♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! सुखी-दुखी संसार !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक नगर में एक शीशमहल था। महल की हरेक दीवार पर सैकड़ों शीशे जडे़ हुए थे। एक दिन एक गुस्सैल कुत्ता महल में घुस गया। महल के भीतर उसे सैकड़ों कुत्ते दिखे, जो नाराज और दुखी लग रहे थे। उन्हें देखकर वह उन पर भौंकने लगा। उसे सैकड़ों कुत्ते अपने ऊपर भौंकते दिखने लगे। वह डरकर वहां से भाग गया। कुछ दूर जाकर उसने मन ही मन सोचा कि इससे बुरी कोई जगह नहीं हो सकती।
कुछ दिनों बाद एक अन्य कुत्ता शीशमहल पहुंचा। वह खुशमिजाज और जिंदादिल था। महल में घुसते ही उसे वहां सैकड़ों कुत्ते दुम हिलाकर स्वागत करते दिखे। उसका आत्मविश्वास बढ़ा और उसने खुश होकर सामने देखा तो उसे सैकड़ों कुत्ते खुशी जताते हुए नजर आए।
उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। जब वह महल से बाहर आया तो उसने महल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान और वहां के अनुभव को अपने जीवन का सबसे बढ़िया अनुभव माना। वहां फिर से आने के संकल्प के साथ वह वहां से रवाना हुआ।
*शिक्षा:-*
संसार एक ऐसा शीशमहल है जिसमें व्यक्ति अपने विचारों के अनुरूप ही प्रतिक्रिया पाता है। जो लोग संसार को आनंद का बाजार मानते हैं, वे यहां से हर प्रकार के सुख और आनंद के अनुभव लेकर जाते हैं।
जो लोग इसे दुखों का कारागार समझते हैं उनकी झोली में दुख और कटुता के सिवाय कुछ नहीं बचता।
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।
~~~~~~~~~~~💐💐〰〰🌼〰〰🌼〰〰
*☠️🐍जय श्री महाकाल सरकार ☠️🐍*🪷* जय शिव शंकर🪷*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
*♥️~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*♥️ रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेमजी", नागौर (राज,)*
*।।आपका आज का दिन शुभ मंगलमय हो।।*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥