Type Here to Get Search Results !

जयपुर में काल गणना नव संवत्सर पंचांग पूजन ज्योतिष संगोष्ठी 13 मार्च को

 *13 मार्च को होगा जयपुर में  काल गणना नव संवत्सर पंचांग पूजन व ज्योतिष संगोष्ठी*

kaal

जयपुर/ भगवान परशुराम  राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट द्वारा आयोजित 13 मार्च 2026 को काल गणना नव संवत्सर पंचांग पूजन  हेतु संस्था के संरक्षक पंडित बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव आचार्य पंडित ओ पी शास्त्री के सानिध्य में आज एक सौहार्दपूर्ण परिचर्चा हुई एवं व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया l

आगामी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संस्था सदस्यों का सहयोग एवं सफल बनाने के लिए आवाहन किया गया l संस्था के संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि समन्वय समिति में संस्था के प्रदेश प्रभारी पंडित हरि प्रसाद गौड, प्रदेश अध्यक्ष पंडित हेमेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष पंडित हरिचरण शर्मा, आचार्य सुधा शर्मा,
कार्यालय प्रभारी तरुणा शास्त्री जयपुर जिला प्रभारी पंडित गिरधारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी के के तिवारी, रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी नागौर, एडवोकेट सुधा शर्मा तथा 
 व्यवस्था प्रमुख अशोक शर्मा आशुतोष शर्मा,श्रीकिशन शर्मा, महेंद्र शर्मा,अरुण शर्मा, पंडित नारायण लाल शास्त्री, एवं संस्था आजीवन सदस्यों ने सहमति प्रदान कर संस्था का अच्छा कार्यक्रम रहे। पंडित शास्त्री ने बताया है कि नव संवत्सर पंचांग पूजन ज्योतिष संगोष्ठी में विभिन्न प्रदेशों से लगभग 100 विद्वत जनों एवं पंचांग कर्ताओं का समागम होगा एवं पंचांगों  में व्रत पर्व त्योहारो पर एकरूपता लाने व विक्रम संवत को राष्ट्रीय संवत घोषित करने के लिए पंचांगकर्ताओ द्वारा मंथन किया जाएगा संस्था अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़  ने बताया कि भारतीय नव वर्ष पूर्व यह संस्था का दसवां काल गणना नव संवत्सर पंचांग पूजन का कार्यक्रम है l

vipul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad