Type Here to Get Search Results !

*जांगिड़ - सुथार समाज का 18 वां प्रतिभा सम्मान समारोह 17 सितम्बर को*

 *जांगिड़ - सुथार समाज का 18 वां प्रतिभा सम्मान समारोह 17 सितम्बर को*

social



नागौर, 5 सितम्बर, जांगिड़-सुथार समाज का 18वां वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजन दिवस के दिन इंद्रा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी अशोक कांगसिया ने बताया कि विश्वकर्मा पूजन दिवस पर प्रातः 8:30 बजे  विश्वकर्मा छात्रावास ताऊसर से एक बाइक रैली रवाना होगी जिसमे समाज के युवा बाइक पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर इंद्रा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन पहुचेगे।
    आज भवन में विश्वकर्मा विकास समिति की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया समारोह में समाज की लगभग 200 प्रतिभाओं व बुजुर्गों का सम्मान होगा। 

सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों की वरीयता

** कक्षा 10 व 12 में 85% से
     अधिक अंक प्राप्तकर्ता
** स्नातक में 75% से
     अधिक अंक प्राप्तकर्ता
** स्नातकोत्तर में 70% से
     अधिक अंक प्राप्तकर्ता
** NEET/IIT/NIIT/   B.TECH/CA/CS चयन 
      प्राप्त कर्ता
** खेलकूद में राष्ट्रीय या
     राज्यस्तर पर चयन प्राप्तकर्ता
** सांस्कृतिक मंच पर प्रथम
    स्थान या राष्ट्रीय - राज्यस्तर
    पर चयन प्राप्तकर्ता
** 2024-25 में सरकारी सेवा में
     चयन प्राप्तकर्ता

उपरोक्त प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad