Type Here to Get Search Results !

मौके पर घरेलू गैस के 55 गैस सिलेण्डर, एक इलेक्ट्रीक कांटा मय 3 फीट तार, 1 एचपी का रेग्यूलेटर मय 4 फीट गैस पाईप, गैस भरने का 1 यंत्र 1 गैस भरने की मशीन एवं मारूति सुजुकी इको वाहन को किया जब्त

मौके पर घरेलू गैस के 55 गैस सिलेण्डर, एक इलेक्ट्रीक कांटा मय 3 फीट तार, 1 एचपी का रेग्यूलेटर मय 4 फीट गैस पाईप, गैस भरने का 1 यंत्र 1 गैस भरने की मशीन एवं मारूति सुजुकी इको वाहन को किया जब्त

dso

 

    नागौर10 दिसम्बर   घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण कर व्यवसायिक दुरूपयोग करने के सम्बन्ध मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार जिला रसद अधिकारी मय टीम व कोतवाली पुलिस दिनांक 10 दिसम्बर 2025 को विजय वल्लभ चौराहा के पास डीडवाना रोड पर स्थित दुकान पर पहुंचे। मौके पर वाहन संख्या आर.जे. 37 सीबी. 3105 खडी थी जिसमें पाईप लगा हुआ था। पाईप के माध्यम से उक्त गाडी में गैस भरी जा रही थी।  दिनेश सैनी की उपस्थिति में दुकान व दुकान के पास अन्य दुकान जो कि पुराना प्याउ है उस प्याउ का निरीक्षण करने पर कुल 55 गैस सिलेण्डर जिसमें से 46 घरेलू गैस सिलेण्डर व 9 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर भण्डारित किये हुए पाये गये।  दिनेश सैनी से उक्त गैस सिलेण्डरों व अन्य सामग्री के भण्डारण के बारे में पूछताछ करने पर किसी प्रकार का अनुज्ञापत्र / लाईसेंस नही होना पाया गया। अतः मौके पर घरेलू गैस के 55 गैस सिलेण्डर, एक इलेक्ट्रीक कांटा मय 3 फीट तार, 1 एचपी का रेग्यूलेटर मय 4 फीट गैस पाईप, गैस भरने का 1 यंत्र 1 गैस भरने की मशीन एवं वाहन संख्या आर.जे. 37 सीबी. 3105 मारूति सुजुकी इको कम्पनी को जब्त सरकार किया गया। इस सम्बन्ध मे आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व एलपीजी आदेश 2000 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में अंकित पचार जिला रसद अधिकारी, देवाराम सारण प्रवर्तन अधिकारी,  बजरंग प्रवर्तन निरीक्षक एवं कोतवाल पुलिस नागौर की टीम रही।

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad