Type Here to Get Search Results !

पञ्चाङ्ग - 18-01-2026

 *🗓*आज का पञ्चाङ्ग*🗓*

jyotis


*🎈दिनांक - 18 जनवरी 2026*
*🎈 दिन-  रविवार*
*🎈 विक्रम संवत् - 2082*
*🎈 अयन - दक्षिणायण*
*🎈 ऋतु - शरद*
*🎈 मास - माघ मास*
*🎈 पक्ष - कृष्ण पक्ष*
*🎈तिथि-    अमावस्या    25:20:49* तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
*🎈 नक्षत्र -             पूर्वाषाढा    10:13:09* तक तत्पश्चात्         उत्तराषाढा    *
*🎈 योग    - हर्शण    21:09:55*pm तक तत्पश्चात्      वज्र*     
*🎈करण    -         चतुष्पद    12:45:10 pm तक तत्पश्चात्     नाग*
*🎈राहुकाल -हर जगह का अलग है- 04:44:00am to 06:04 pm तक (नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
(राहुकाल वह समय होता है जिसमे किसी भी नये अथवा शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।)
*🎈चन्द्र राशि-    धनु    *till 16:39:56
*🎈 चन्द्र राशि-     मकर    from 16:39:56*
*🎈सूर्य राशि-     मकर    *
*🎈 सूर्योदय-07:27:06am*
*🎈सूर्यास्त -    18:04:03pm* 
*(सूर्योदय एवं सूर्यास्त ,नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈दिशा शूल- पश्चिम दिशा में*
( किसी भी विशेष कार्य हेतु दिशा शूल वाली दिशा में जाने से बचना चाहिए, यद्यपि यदि उसी दिन जाकर उसी दिन लौटना हैं, अथवा व्यवसाय के दृष्टिकोण से प्रतिदिन जाना ही पड़ता है तो प्रभाव कम हो जाएगा, फिर इस पर विचार करने की आवश्यकता नही है, यदि  किसी कारण वश दिशा शूल में जाना ही पड़े तो सूर्योदय से पूर्व निकलना  श्रेयस्कर होता है, अन्यथा एक  दिन पूर्व प्रस्थान रखकर भी निकला जा सकता हैं।)
*🎈ब्रह्ममुहूर्त - 05:39 ए एम से 06:33 ए एम*(नागौर राजस्थान मानक समयानुसार)*
*🎈अभिजित मुहूर्त- 12:24 पी एम से 01:07 पी एम*
*🎈 निशिता मुहूर्त - 12:19 ए एम, जनवरी 19 से 01:12 ए एम, जनवरी 19*
*🎈    अमृत काल -    05:02 ए एम, जनवरी 19 से 06:44 ए एम, जनवरी 19*
 *🎈सर्वार्थ सिद्धि योग    10:14 ए एम से 07:26 ए एम, जनवरी 19*
*🎈 व्रत एवं पर्व- .....,अमावस्या व्रत*
*🎈विशेष माघ मास महात्म्य *
माघ मास प्रयागराज में कल्पवास चल रहा है* 
kundli


🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴 
  
    *🛟चोघडिया, दिन🛟*
   नागौर, राजस्थान, (भारत)    
   मानक सूर्योदय के अनुसार।
day



*🛟*
    
        *🛟चोघडिया, रात्🛟*
night


  
 *🛟*

     🚩*श्रीगणेशाय नमोनित्यं*🚩
    🚩*☀जय मां सच्चियाय* 🚩
🌷 ✍️राजयोग का लाभ और सुख
  #🌕 👉 👉🦚❤️💐 🌼🪔🌷❤️💐🌼🪔❤️💐👉 ✍️ ★√*🛡️🌹

💥लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग बुध के गोचर से संभव हुआ। मेष वृषभ कर्क और मकर समेत कई राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ और सुख
 
💥बुध के  गोचर से 
मकर राशि में 17 जनवरी यानी आज हो रहा है। बुध के इस गोचर से ग्रहों का दिव्य संयोग बनेगा। दरअसल बुध मकर राशि में आकर सूर्य, शुक्र, मंगल के साथ युति संबंध बनाएंगे। ऐसे संयोग 24 महीने बाद मकर राशि में होने जा रहा है। जब ये सभी ग्रह एक साथ मकर राशि में मिल रहे हैं। ऐसे में इन चारों ग्रहों के मिलने से चतुर्ग्रही योग बना है साथ ही बुध और शुक्र के मिलने से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। जबकि सूर्य और बुध के मिलन से मकर राशि में बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे में बुध का मकर राशि में आकर संचार करना मेष, वृषभ, कर्क और मकर समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक संयोग बना रहा है। ऐसे में आइए आपको बता दें कि बुध के मकर राशि में गोचर से किन-किन राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा, किन-किन राशियों को बुध का यह गोचर राजयोग का लाभ दिलाएगा।


💥मकर राशि में बुध गोचर 24 महीने के बाद ऐसे हो रहा है जब एक साथ सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल संचार करेगे। ऐसे में मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। साथ बुध के इस गोचर से लक्ष्मी नारायण योग और बुधादित्य योग भी बनेगा। जो मेष, वृषभ, कर्क और मकर समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। बुध के इस गोचर से इन राशियों को राजयोग का सुख और लाभ मिलेगा। तो आइए पं. राकेश झा से जानें बुध के मकर राशि में गोचर से मेष से मीन तक सभी राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव रहेगा।


💥मेष राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
मेष राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
मेष राशि के लिए बुध का गोचर मकर राशि में होना शुभ फलदायी होगा। आपकी राशि से बुध का यह गोचर दसवें भाव में होगा जो आपके करियर को नई उड़ान देगा। आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नया काम या कारोबार भी आप शुरू कर सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। आप इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कर पाएंगे।


💥वृषभ राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि के जातको के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना आपकी राशि से भाग्य भाव में होगा, ऐसे में बुध का यह गोचर आपके लिए लिए शुभ लाभदायक रहेगा। इस पर बुध और शुक्र का संयोग बनना भी आपके लिए सोने पर सुहागा बना रहा है। आपको जहां आर्थिक क्षेत्र में प्रगति से प्रसन्नता होगी, वहीं आपको सुख साधनों की प्राप्ति से भी खुशी मिलेगी। आपकी कोई बड़ी चाहत भी बुध के इस गोचर में पूरी होने वाली है। आपको बिजनेस में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आपको किसी धार्मिक यात्रा का भी मौका मिल सकता है।

💥मिथुन राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव

बुध का मकर राशि में गोचर मिथुन राशि से अष्टम भाव में होगा। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के बुध के इस गोचर के दौरान आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर चलना होगा। यह समय आपके लिए खर्चीला रहेगा। सेहत संबंधी मामलों में भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। किस गुप्त समस्या की वजह से भी आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो कुछ रिश्तों में तनाव आ सकता है। वैसे आपको कोई मान सम्मान और अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। शिक्षा के मामले में मिथुन राशि जातकों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

💥कर्क राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना इनकी राशि से सप्तम भाव में होगा। ऐसे में बुध का यह गोचर कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आप बुध के इस गोचर के दौरान साझेदारी के काम में सफलता पाएंगे। बिजनेस में भी कमाई का अच्छा संयोग बनेगा। चूंकि बुध के इस गोचर के दौरान लक्ष्मी नारायण योग और बुधादित्य योग भी बनेगा तो यह आपको सरकारी क्षेत्र में भी कामयाबी प्रदान करने का काम करेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन भी आपका सुखद और अनुकूल रहेगा।

💥सिंह राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर मिलाजुला रहेगा। आपको आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा, वैसे आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से शत्रुओं को मात देने से सफल रहेंगे। आपको इस दौरान भूमि और भवन सै संबंधित काम में सफलता मिलेगी। आप लोन लेने के लिए प्रय़ास करेंगे तो आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। किसी वजह से आपको इस दौरान यात्रा करनी होगी। वैवाहिक जीवन में खट्टा मीठा अनुभव होगा,इसलिए आपको वाणी पर संयम बनाए रखने की जरूरत है। विदेशी क्षेत्र से आपको इस दौरान फायदा हो सकता है।


💥कन्या राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
कन्या राशि के लिए मकर राशि में बुध का गोचर शुभ लाभदायक रहेगा। आपको इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ने का योग बना रहेगा। भाग्य प्रबल होकर इस समय आपको विदेशी क्षेत्र से भी लाभ दिला सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। लव लाइफ भी इस समय रोमांटिक रहेगाी।


💥तुला राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर आपकी राशि से सुख भाव में होगा। इस पर बुध का शुक्र के साथ युति करना तुला राशि के लिए लाभ और आनंद को बढाने वाला है। बुध के इस गोचर से करियर में प्रगति होगी और आपको कुछ बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। आपके लिए बुध का योग गोचर वाहन और भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। माता और मामा की ओर से आपको फायदा होगा। कोई महत्वपूर्ण अटका काम इस समय आपका पूरा हो सकता है। यात्रा का संयोग बनेगा। मनोरंजक समय का भी आप आनंद ले पाएंगे। यह समय आपके करियर को भी ऊपर की ओर लेकर जाएगा।

💥वृश्चिक राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना इनके प्रभाव और उत्साह में वृद्धि करने वाला होगा। आपकी कोई बड़ी चाहत इस दौरान पूरी होगी। आप व्यवहार में बाल सुलभ उत्साह दिखेगा। आप कठिन काम को भी संयम और उत्साह से पूरा कर पाएंगे। आपको भाग्य समय-समय पर आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा और आप उनसे सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। भूमि संबंधी किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो उसे दूर कर पाने में आप सफल रहेंगे।। आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

💥धनु राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। ऐसे में बुध का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि का संयोग निर्मित करेगा। आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको उपहार और सम्मान की प्राप्ति होगी। आप इन दिनों बुद्धि और चतुराई से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। आपके घर में किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। सुख साधनों में वृद्धि का भी संयोग बनेगा।

💥मकर राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
मकर राशि के जातकों के बुध का गोचर इनकी राशि में ही होगा, ऐसे में बुध का यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए शुभ लाभ का अवसर लेकर आय़ा है। मकर राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के दौरान अप्रत्याशित लाभ मिलता रहेगा। मकर राशि के जातक शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में तेजी आएगी जिससे आपकी कमाई भी इन दिनों बढ़ने वाली है। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में भी इस समय कामयाबी मिलेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बढेगा। आपके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

💥कुंभ राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर करना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। बुध आपकी राशि के लिए पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर 12वें भाव से गोचर करेंगे जिससे आपकी लव लाइफ में इस समय तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अधिक ध्यान देना होगा। मानसिक भटकाव की वजह से आपका मन पढ़ाई में कम और हवाई किले बनाने में अधिक रहेगा। आपको इस समय शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके खर्च भी इस समय अचानक से बढ सकते हैं। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आर्थिक फैसले सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

💥मीन राशि पर बुध के मकर राशि में गोचर का प्रभाव
बुध का मकर राशि में गोचर करना आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। आपके लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे ऐसे में आपके लिए आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से फायदा मिल सकता है। आपने पूर्व में धन का निवेश किया है तो आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा। आप कोई नया काम भी इस समय शुरू कर पाएंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आपको खूब लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ नई साझेदारी या डील हो सकती है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन इस दिनों सुखद और अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से भी आपको खुशी मिलेगी।


〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰
.     💥“ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है।
      बाकी सब क्षणभंगुर है।”💥
     🌼 ।। जय श्री कृष्ण ।।🌼
       💥।। शुभम् भवतु।।💥

♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
अगर आपको हमारा पंचांग नियमित चाहिए तो आप मुझे फॉलो करे
https://whatsapp.com/channel/0029Va65aSaKrWR4DbSSCq0r
♨️  ⚜️ 🕉🌞  🌞🕉 ⚜🚩
🔱🇪🇬जय श्री महाकाल सरकार 🔱🇪🇬 मोर मुकुट बंशीवाले  सेठ की जय हो 🪷*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
*♥️~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध वि12:19 ए एम, जनवरी 19 से 01:12 ए एम, जनवरी 19शेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*♥️ रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेमजी", नागौर (राज,)* 
*।।आपका आज का दिन शुभ मंगलमय हो।।* 
🕉️📿🔥🌞🚩🔱ॐ  🇪🇬🔱
JYOTISH

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad