*‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत एक जिला एक उत्पाद हेतु चयनित पान मैथी व मसाला प्रसंस्करण की आयोजित हुई कार्यशाला एंव लगाई गई प्रदर्शनी’’*
नागौर,15 मार्च/जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक बजरंग सांगवा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने की दृष्टि से एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 (ओडीओपी) जारी की गयी है, जो दिनांक 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी। राज्य सरकार द्वारा नागौर जिले के लिए पान मैथी एवं मसाला प्रसंस्करण को ओडीओपी के रूप में चयनित किया गया है।
पंच गौरव कार्यक्रम में अन्तर्गत एक जिला एक उत्पाद हेतु चयनित पान मैथी व मसाला प्रसंस्करण करने वाले स्थानीय उद्यमी अपने उत्पादों को बेहतर गुणवता और ब्रांडिंग के साथ बाजार में उतारा जा सके एंव उत्पादों को राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से रविवार 15 मार्च को टाउनहॉल में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में नागौर जिले से पान मैथी के किसानों एंव मसाला प्रसंस्करण करने वाले व्यापारियों में भाग लिया।
महाप्रबंधक सांगवा ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के लिए चयनित उत्पाद पान मैथी एंव मसाला प्रसंस्करण इकाईयों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।
उन्होंने बताया कि पान मैथी के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसानों को मौके पर प्रशस्ति पत्र का वितरण किया एवं ओडीओपी योजना से लाभान्वित उद्यमियों को चेक का वितरण किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ राजदीप मुंदियाड़ा, कृषि अनुसंधान केन्द्र एंव नरेन्द्र असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा किसानों एंव उद्यमियों को नवीन तकनीकी के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत किसी भी प्रकार का लाभ केवल ओडीओपी पंजीकृत इकाईयों को ही उपलब्ध होगा।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सी.आर चौधरी अध्यक्ष किसान आयोग ने भाग लिया,साथ ही रेवन्तराम डांगा, विधायक खींवसर , जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर , पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, भोजराज सारस्वत, प्रान्तीय उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, बनवारीलाल अग्रवाल, संरक्षक लघु उद्योग भारती, डा महेश पुनिया, डीन एग्रीकल्चर कॉलेज, नागौर, संकरराम सियाक, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, मुन्नालाल काला , जिला उद्योग एंव वाणिज्य अधिकारी, मोहम्मद शरीफ छिंप्पा ने भाग लिया ।
रघुनाथ सिंवर सचिव कृषि उपज मण्डी, नागौर द्वारा कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से किसानों के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए कार्यशाला में उपस्थित समस्त किसानों एंव उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


