*भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर आज*
जयपुर में देश भर के ख्यात नाम ज्योतिष के विद्वान आज एक दिवसीय काल गणना नव संवत्सर पंचांग पूजन एवं नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर के आयोजन मे जुटेंगे। संस्था के महासचिव ओपी शास्त्री ने बताया कि दोपहर 3 से 5 बजे आयोजन होगा। यह आयोजन ओके प्लस आनंद विवेकानंद मार्ग सी स्कीम जयपुर में किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम के आशीर्वाद प्रदाता स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज वृंदावन एवं काले हनुमान जी मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज एवं एवं मुख्य अतिथि गोपालन विभाग राजस्थान सरकार के निदेशक पंकज ओझा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.पंडित भरत महाराज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.भास्कर श्रोत्रिय पूर्व प्राचार्य महाराज आचार्य संस्कृत कॉलेज जयपुर, डॉ.विनायक पूल्ह, ज्योतिष आचार्य डॉ.पुरुषोत्तम गौड़ , डॉ.रवि शर्मा सम्राट पंचांग, पंडित देव शर्मा कैलाश पंचांग, डॉ.श्री कृष्णा शर्मा व्याख्याता संस्कृत एवं पूर्व प्राचार्य आनंद पुरोहित ऋग्वेदाचार्य, डॉ.अरविंद चंद्र तिवारी बालाघाट, रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी नागौर रहेंगे l
कार्यक्रम के संयोजक पंडित बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वल व मंगलाचरण होगा। आचार्य ओपी शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से ज्योतिषाचार्य एवं विदुषीया कार्यक्रम में भाग लेगी। संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य विषय व्रत पर्व त्योहारों की एकरूपता एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय संवत घोषित करने पर चर्चा कर मंथन किया जाएगा।
संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रभारी आचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि अपराहन तीन से पांच बजे के आम जनता को नि:शुल्क समस्याओं का निदान कर सरल उपाय बताये जायेंगे। जिसमें फलित हस्तरेखा वास्तु अंक शास्त्र रमल आदि के विशेषज्ञ आम जनता को नि:शुल्क परामर्श देकर सरल उपाय बताएंगे।
कोषाध्यक्ष पंडित हरि चरण शर्मा ने बताया कि संपूर्ण व्यवस्थाएं कर कार्य को सफल बनाने में संस्था सदस्यों के पूर्ण सहयोग रहेगा एवं डॉ रजनीश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर सौ विद्वानों को काल गणना नव संवत्सर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। एवं कार्यक्रम के सह प्रभारी एवं प्रदेश सह प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि इस मौके पर जयपुर से सुप्रसिद्ध विद्वान एवं पंचांग करता भी उपस्थित रहेंगे।




