स्व श्री मति पूनम देवी की स्मृति में 70 मरीजों के बिना टांके लगाये लेंस प्रत्यारोपित किये
नागौर 25 मार्च 2026 लायंस क्लब नागौर, स्व श्री मति पूनम देवी की स्मृति में बालकिशन सुखनानी नागौर द्वारा एवं जिला अन्धता निवारण समिति नागौर व राजकीय चिकित्सालय नागौर के संयुक्त तत्वावधान मे सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का समापन
बुधवार को हुआ डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 2 का स्लोगन आओ खुशियां बाटे के वाक्य को चरितार्थ करते हुए क्लब के सदस्यों लायन मुनेंद्र सुराणा, लायन मनोज कचोलिया, लायन जुगल किशोर ख्यातानी, लायन बालकिशन सुखनानी व सचिव लायन राजेश रावल ने अपनी सेवाएं इस शिविर मे दी, इस शिविर मे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पुनीत सेवा कार्य का लाभ उठाया और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया इन ऑपरेशन के माध्यम से अनेक जरूरतमंदो को नई दृष्टि प्राप्त होगी जो कि लायंस के सेवा संकल्प का प्रेरणनादायक उदाहरण हैं
क्लब के अध्यक्ष लायन पूर्णिमा कात्याल व चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि डॉ. धर्मेंद्र डूडी व डॉ. देवेन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, नागौर में सोमवार 23 मार्च को 207 मरीजों की आंखों की जांच ओटो रिपरेक्टर मशीन द्वारा की गई जिसमें 70 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर 24 मार्च मंगलवार को बिना टांके लगाये लेंस प्रत्यारोपित किये गए इस शिविर प्रभारी
लायन ईश्वर चन्द सोनी जानकारी देते हुवे बताया कि इस शिविर में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इन सभी चयनित मरीजों के सफलता पूर्वक ऑपरेशन संपन्न कर बुधवार को उनको छुट्टी दी गई ताकि उनके जीवन में पुन नई रोशनी का संचार का आनंद ले कर आगे का जीवन आनंद मय जी सके
क्लब के सचिव लायन राजेश रावल व कोषाध्यक्ष लायन अमर चंद गहलोत ने बताया कि ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजो के रहने, भोजन, दवाई व काले चश्मे की व्यवस्था निशुल्क थी इस शिविर मे नेत्र दान समित के चेयरमेन लायन नरेन्द्र पवार, डॉ धर्मेंद्र डूडी, डॉ देवेंद्र शर्मा, डॉ राघवेंद्र दाधीच, डॉ कल्पना वैष्णव,ऑटोमैट्रिस्ट भवानी शंकर शर्मा, नर्सिंग स्टाफ उमेश खत्री, खुशालीराम टाक, रवि अपूर्वा, उत्तम सिंह, सचिन व नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी l




