Type Here to Get Search Results !

आर्य समाज स्थापना के 151 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन

 आर्य समाज स्थापना के 151 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन

arya

 स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस वर्ष पर्यंत बनाने की कड़ी में व आर्य समाज स्थापना के 151 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन आर्य समाज मंदिर कुचेरा में किया गया । यज्ञ के ब्रह्मा श्रवण आर्य के सानिध्य में आर्य समाज के सभी पदाधिकारी गण व नगर के गणमान्य व्यक्ति आर्य समाज मंदिर में यज्ञ के लिए उपस्थित रहे । लक्ष्मी आर्या ने भजनों की प्रस्तुति दी।

arya

कार्यक्रम में कुचेरा आर्य समाज के प्रधान गजेंद्र परिहार मंत्री रामेश्वर आर्य उपाध्यक्ष रूप किशोर कोषाध्यक्ष राजेंद्र आर्य प्रचार मंत्री बबलू आर्य और श्याम चौहान और प्रहलाद मुनि उपस्थित रहे प्रहलाद मुनि ने यज्ञ की महिमा बताई । प्रधान गजेंद्र परिहार ने बताया कि कुचेरा आर्य समाज द्वारा घर-घर यज्ञ कार्यक्रम के तहत आज राकेश वाल्मीकि परिवार के नवनिर्मित घर पर विशेष हवन किया गया । इसमें बबलू सुनीता संगीता किरण देवी प्रेम देवी रोहित निखिल राजवीर साक्षी सहदेव आदि शियोता वाल्मीकि परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सीयोता वाल्मीकि परिवार में यज्ञ के प्रति विशेष उत्साह रहा। कुचेरा में घर-घर यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारीयो द्वारा किया जाता है।
vipul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad