* *13 मार्च को होने वाले काल गणना नव संवत्सर पंचांग पूजन एवं ज्योतिष संगोष्ठी का सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिष मर्मज्ञ श्री श्री 1008 जगद्गुरु परमहंसाचार्य स्वामी श्री दयानंद सरस्वती ने किया पोस्टर विमोचन*
संस्था की ओर से आशीर्वाद प्रदाता के रूप में दिया निमंत्रण
जयपुर /8 मार्च 2026 समाचार जगत भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट की ओर से 13 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले कालगणना पंचांग पूजन ज्योतिष संगोष्ठी हेतु रविवार को पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़ ने बताया कि पोस्टर विमोचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास एवं ज्योतिष मर्मज्ञ श्री श्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने किया एवं संस्था की ओर से आशीर्वाद प्रदाता के रूप में कार्यक्रम संयोजक एवं संरक्षक पंडित बजरंग लाल शर्मा राष्ट्रीय महासचिव व सहसंयोजक आचार्य ओपी शास्त्री ने महाराज को आने का निमंत्रण देकर आशीर्वाद प्राप्त किया l
इस अवसर प्रदेश सह प्रभारी अशोक शर्मा व समन्वय समिति के सदस्य पंडित हरिचरण शर्मा, श्रीमती तरुणा शास्त्री, सुधा शर्मा पंडित, जी एल शर्मा उपस्थित रहे l कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि13 मार्च को आयोजित होने वाले इस ज्योतिष संगोष्ठी में देशभर से 100 से अधिक ज्योतिष विद्वानों एवं सनातन धर्मावलंबियों को सम्मानित किया जाएगा l कार्यक्रम सहसंयोजक आचार्य पंडित ओपी शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन के दौरान पंचांग करताओं द्वारा व्रत पर्व त्योहारो की एकरूपता एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय संवत घोषित करने पर मंथन किया जाएगा l आम जनता के लिए निशुल्क ज्योतिष परामर्श की व्यवस्था भी रहेगी जिससे लोग अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे l ज्योतिष संगोष्ठी के संयोजक पंडित बजरंग लाल शर्मा ने बताया ज्योतिष संगोष्ठी की संपूर्ण व्यवस्थाएं कर ली गई है एवं समय अनुसार कार्यक्रम प्रातः 10 बजे विधिवत रूपये से प्रारम्भ होगा व 5 बजे समापन होगा l


