महाशय धर्मपाल जी गुलाटी के जन्म दिवस पर कुचेरा आर्य समाज में दी गई श्रद्धांजलि
महाशय धर्मपाल जी गुलाटी एमडीएच ग्रुप वाले का जन्म दिवस आज कुचेरा आर्य समाज में मनाया गया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें कुचेरा आर्य समाज के पदाधिकारी गण एवं कुचेरा नगर के गणमान्य बंधु एकत्रित हुए । आर्य समाज के प्रधान गजेंद्र परिहार ने महाशय धर्मपाल जी के जीवन पर बताते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा पद्य विभूषण से सम्मानित ऐसे व्यक्तित्व थे जिनका पूरा जीवन संघर्ष में रहा । बंटवारे का दंश झेलते हुए पाकिस्तान के सियालकोट से अमृतसर आए और फिर दिल्ली में उन्होंने तांगा चालक का कार्य भी किया। फिर वह अपने पैतृक कार्य मसाला उद्योग में लग गए और मसाला किंग बन गए। महाशय धर्मपाल जी एक सच्चे आर्य समाज के अनुयायी रहे। उन्होंने हमेशा दैनिक यज्ञ सुबह शाम किया। और करोड़ों का दान आर्य समाज में गुरुकुल खोलने और महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाने में जीवन भर दान देते रहे। आर्य समाज आज उनका ऋणी है । उनके सुपुत्र राजीव गुलाटी भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनके मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं । महाशय जी अपनी कमाई का 90% पैसा दान में ही खर्च किया करते थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए ।

