*निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन*
नागौर : 8 मई 2026 : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों का शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले की डेगाना नगर पालिका में 25 वार्डों के लिए 16257 मतदाता, कुचेरा नगरपालिका में 25 वार्डों के लिए 17467, मेड़ता सिटी नगरपालिका में 34961 तथा मूंडवा नगरपालिका के लिए 14514 मतदाताओं को मिलाकर कुल 83 हजार 199 मतदाता निकाय चुनाव में भागीदारी निभाएंगे।
इस बैठक में भाजपा पार्टी के जिला महासचिव रमेश अपूर्वा, बजरंगलाल शर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा व उपाध्यक्ष राधेश्याम सांगवा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, उपखंड अधिकारी व नगरपरिषद आयुक्त गोविंद सिंह भींचर सहित चुनाव आयोग के अधिकारी उपस्थित रहे।

