Type Here to Get Search Results !

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन, नागौर जेल का लंबित पट्टा किया जारी

 *जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन, नागौर जेल का लंबित पट्टा किया जारी*

nagr



नागौर, 12 जून। राज्य सरकार के जनसेवा संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से नगर परिषद नागौर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जिला कलक्टर ने शिविर में प्राप्त प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

*नागौर जेल का पट्टा किया जारी*
शिविर के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा लंबे समय से लंबित नागौर जेल के पट्टे को जारी किया गया । जिला कलक्टर ने कहा कि वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad