*12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के प्रदर्शनी 12 जून से सूचना केंद्र नागौर में*
नागौर : 10 जून 2026 : केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रदर्शनी '12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का आयोजन 12 जून से 14 जून 2026 तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में किया जाएगा। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक डिजाइनों एवं सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष जैन ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी आमजन को सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
डॉ जैन ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सूचना केंद्र पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करें और सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें। प्रदर्शनी तीनों दिन सवेरे 9:00 बजे से शाम 7:00 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।


