*"सेवा भारती के संस्कार केंद्रों पर 110 विद्यार्थियों को मिली पाठ्य सामग्री"*
*"महावीर इंटरनेशनल और जय मधुकर अर्चना महिला मंडल के सहयोग से हुआ वितरण"*
*"नागौर की सांसी बस्ती, महाराणा प्रताप बस्ती और चुंटिसरा में वितरित हुई पाठ्य सामग्री"*
*"संस्कार केंद्रों के विद्यार्थियों का बढ़ेगा हौसला"*
नागौर। सेवा भारती समिति नागौर द्वारा संचालित सांसी बस्ती, महाराणा प्रताप बस्ती एवं चुंटिसरा गांव के संस्कार केंद्रों पर पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महावीर इंटरनेशनल और श्री जय मधुकर अर्चना महिला मंडल के आर्थिक सहयोग से कुल 110 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
सेवा भारती के जिला मंत्री हरिकिशन टाक ने बताया कि कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विमल चंद नाहटा, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन, नरेंद्र संखलेचा, राजकुमार मच्छी, अर्चना महिला मंडल अध्यक्ष चंचल बेताला, सचिव रेखा चौरडिया, पूर्व अध्यक्ष मंजू नाहटा, सुमन वेद, मोनिका नाहटा, संतोष जैन, सुमन घोड़ावत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर विमल नाहटा ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों और प्रांत सेवा प्रमुख नटवर राज ने सेवा भारती के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता उम्मेद राज शर्मा ने किया। सेवा भारती के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम राजवंशी, शिव शंकर व्यास और प्रकल्प प्रमुख रूप चंद टाक भी मौजूद रहे।
#SevaBharati #Nagaur #EducationForAll #MahavirInternational #WomenWelfare"
