Type Here to Get Search Results !

एक पेड़ मां के नाम अभियान में लगाए 150 पौधे

 एक पेड़ मां के नाम अभियान में लगाए 150 पौधे 




नागौर,8अगस्त 26

महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र ओर विवेक टेक्नो स्कूल, गोगेलाव के संयुक्त तत्वाधान में आज विवेक टेक्नो स्कूल गोगेलाव में  पौधारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष विमलचंद नाहटा  सचिव प्रीतम ललवानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान में 150 पौधे लगाए गए।
साथ ही 12 से 18 साल तक के बच्चों को महावीर इंटरनेशनल नागौर के पूर्व अध्यक्ष ओर गवर्निंग कौंसिल सदस्य  भामाशाह गौतम चंद कोठारी की ओर से टी शर्ट वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व डीआईजी के.राम बागड़िया, संस्था अध्यक्ष विमलचंद नाहटा, सचिव प्रीतम ललवानी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद बोहरा, नरेंद्रकुमार जैन, नरेंद्र संखलेचा, गौतम चंद कोठारी, अनिल कुमार बांठिया, दशरथ मल   लोढ़ा,शंकर लेगा, विवेक टेक्नो विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

mahaveer

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad