*"लायंस क्लब नागौर के निशुल्क नेत्र शिविर में 35 मरीजों को मिली नई रोशनी"*
*"3 दिवसीय नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न, 98 मरीजों की जांच"
*नागौर 08-08-2026 मानवता की सेवा ओर परोपकार की भावना को चरितार्थ करते हुए स्थानीय राजकीय जे एल एन चिकित्सालय में सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला जब लायंस क्लब नागौर, स्वर्गीय बंसीलाल सोनी की पुण्यतिथि में धर्मपत्नी रामेश्वरी देवी व पुत्र विजय सोनी परिवार द्वारा, राजकीय चिकित्सालय नागौर एवं जिला अंधता निवारण समिति नागौर के सयुक्त तत्वाधान मे दिनांक 06 अगस्त से 08 अगस्त 2026 शनिवार तक आयोजित तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में दर्जनों लोगों के जीवन से अंधकार मिटाया गया शनिवार को समापन हुए इस शिविर में सेवा का जज्बा उस समय परवान चढ़ा जब डॉ धर्मेन्द्र डूडी व डॉ देवेंद्र शर्मा विशेषज्ञों की देखेंरेख में 35 मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के साथ सम्पन्न हुआ समापन समारोह में बोलते हुए जोन चेयरमेन लायन संजय गोयल ने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नेत्र ज्योति दिलाने से बड़ी सेवा कोई नही है उन्होंने कहा कि मानव सेवा व आई कैम्प के प्रति लायंस क्लब नागौर अपनी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रतिबद्धता, उदारता एवं समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है क्लब का ये अमूल्य सहयोग जरूरत मंद मानवता के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का सशक्त परिचायक हैं क्लब का यह योगदान विश्व भर मे संचालित मानवीय सेवा परियोजनाओ के माध्यम से अनेक लोगो के जीवन में आशा एवं सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा और संस्थाओं को भी सेवा ओर सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। विजय सोनी परिवार जन ने आज के पुण्याज़र्न का लाभ मिलने के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया। नेत्र दान समिति के अध्यक्ष लायन नरेंद्र पंवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मृत्यु के बाद भी आप का प्यार और दया किसी की रोशनी बन सकती है आपकी आंखें दो लोगो को नई रोशनी दे सकते है किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर आप उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित करें ताकि दो व्यक्तियों के जीवन में अंधकार मिट सके नेत्र दान,दृष्टि बाधित लोगों के लिए रोशनी की उम्मीद लेकर आता है, हमारा यह नैतिक दायित्व होना चाहिए कि मृत्यु के बाद हमारा नेत्रदान संभव हो।
इस शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन राजेंद्र विजयवर्गीय व चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि प्रांत 3233 ई 2 के स्लोगन सपनो की उड़ान के उद्देश्य को साकार करते हुए इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचना था, क्लब के सचिव लायन मुरली मनोहर पुरोहित व कोषाध्यक्ष लायन अमर चंद गहलोत ने बताया कि इस शिविर में 98 रोगियों की आंखों की गहन जांच राजकीय जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में ओटो रिपलेक्टर मशीन द्वारा की गई सभी मरीजों की जांच कर 35 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित कर शुक्रवार को बिना टांके लेंस प्रत्यारोपित किये गये, इस शिविर में राजकीय चिकित्सालय के डॉ धर्मेंद्र डूडी, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, डॉक्टर जोया, ऑटोमैट्रिस्ट भवानी शंकर शर्मा, नर्सिंग खुशालीराम टाक,उमेश खत्री, रवि अपूर्वा, उत्तम सिंह एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स ने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इन सभी चयनित मरीजों के सफलता पूर्वक ऑपरेशन संपन्न किए जिससे उनके जीवन में पुन नई रोशनी का संचार हुआ। कैम्प के संयोजक लायन राजेश रावल ने बताया कि डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा ने सभी मरीजों को पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल सुनिश्चित करने व आंखों की सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए उसके बाद शनिवार को सभी रोगियों को आवश्यक दवाईया, चश्मे ओर डिस्चार्ज टिकट निशुल्क सौंपकर ससमान्न उनको घरों के लिए रवाना किया गया
इस सेवा अनुष्ठान में जोन चेयरमेन लायन संजय गोयल, चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कुमार कचोलिया, लायन राजेश रावल, लायन विजय सोनी, लायन राकेश गहलोत, नेत्रदान समिति के चेयरमेन लायन नरेंद्र पंवार, अध्यक्ष लायन राजेंद्र विजयवर्गीय, सचिव लायन मुरली मनोहर पुरोहित सहित अनेक लायन साथियों ने अपनी सेवाएं दी

