Type Here to Get Search Results !

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 *बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

baal



नागौर, 25 फरवरी
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर व सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग रामदयाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ पर जिला कलक्टर  व उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर किये।

इस जागरूकता अभियान का आयोजन जिला प्रशासन, नागौर व निदेशक, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, अजमेर के सहयोग से किया गया है। उक्त जागरूकता रथ जिलें के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विशेष आमजन पुरूषों, महिलाओं, स्कूलों, नरेगा महिलाओं एवं युवाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। इस अभियान के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी तथा साथ ही अभियान के तहत गांव-गांव जाकर संवाद किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत पेम्पलेट बांटे जाएगें व बाल विवाह मुक्त अभियान के बैनर सार्वजनिक स्थानों के बाहर चिपकाकर बाल विवाह मुक्त का सन्देश आमजन में प्रसारित किया जाकर जनसम्पर्क गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जायेगा। जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाने के दौरान डॉ० लक्ष्मण कुमार माली संरक्षण अधिकारी, राहुल दवे, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग उपस्थित रहें।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad