Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर (राजस्थान) द्वारा डॉ. पवन श्रीमाली, एडवोकेट, नागौर को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में किया मनोनीत


अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर (राजस्थान) द्वारा डॉ. पवन श्रीमाली, एडवोकेट, नागौर को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में किया मनोनीत

adv


नागौर # अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर (राजस्थान) द्वारा समाज में उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं, विधि क्षेत्र में विद्वता तथा समाज हित में निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए डॉ. पवन श्रीमाली, एडवोकेट, नागौर को संस्था की कार्यकारिणी (वर्ष 2025–2028) में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
hero



डॉ. पवन श्रीमाली लंबे समय से समाज सेवा, सामाजिक नेतृत्व तथा विधि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने विधि के क्षेत्र में पीएचडी उपाधि प्राप्त कर विधि महाविद्यालय में अध्यापन कार्य भी किया है तथा समय-समय पर अनेक विधिक व्याख्यान, विधिक साक्षरता शिविरों एवं लोक अदालतों में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज को विधिक जागरूकता प्रदान की है।

सामाजिक क्षेत्र में भी डॉ. श्रीमाली की विशेष पहचान है। उन्होंने श्रीमाली समाज की श्मशान भूमि में विशाल उद्यान का निर्माण करवाने के साथ-साथ टीन शेडों का निर्माण एवं उनकी नियमित देख-रेख में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा समाज के विभिन्न कार्यों में सदैव तत्पर रहकर सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

डॉ. श्रीमाली समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भाषणों के माध्यम से भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे श्रीमाली समाज से प्रथम अधिवक्ता हैं जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।

अधिवक्ता जीवन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। वे अधिवक्ता संघ नागौर में कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ नागौर के अध्यक्ष के रूप में भारी मतों से निर्वाचित होकर अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस मनोनयन पर समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष बी. एम. व्यास सहित समाज के वरिष्ठजन चंद्रशेखर व्यास, राजेन्द्र दवे, राजेन्द्र प्रसाद व्यास, कैलाश दवे तथा युवा वर्ग ने डॉ. पवन श्रीमाली को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उल्लेखनीय है कि बी. एम. व्यास पहले से ही पुष्कर स्थित अखिल भारतीय संस्था में नागौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब युवा अधिवक्ता डॉ. पवन श्रीमाली को भी अखिल भारतीय स्तर पर स्थान मिलने से नागौर श्रीमाली समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad