*आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा पौधरोपण*
नागौर, 12 अप्रैल। शहर में आर्ट ऑफ लिविंग के योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण देने आए वरिष्ठ प्रशिक्षक राजेंद्र ओझा के सम्मान में आर्ट ऑफ लिविंग टीम द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर के पशु मेला मैदान स्थित पौधरोपण स्थल पर पर्यावरण विद धनराज खोजा के मार्गदर्शन में राजेंद्र ओझा के नेतृत्व में टीम ने पौधरोपण किया।
उनके साथ आर्ट ऑफ लिविंग टीम के अशोक स्वामी, पी. एस. तंवर, धनराज खोजा , प्रभुदयाल आचार्य, प्रदीप कसवा, सुरेंद्र जाजड़ा और घनश्याम मुंडेल ने भी पौधरोपण किया और इन पौधों की पूरी सार सम्भाल करने का संकल्प लिया।
ओझा ने बताया कि वे आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक है जो पिछले 25 वर्षों से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की प्रेरणा से पावन सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। शहर में वे 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान करने आए, तब उन्होंने पशु मेला मैदान में पौधो की श्रृंखला देखकर स्वयं ने टीम के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति से जुड़े रहने का सीधा माध्यम है। आर्ट ऑफ लिविंग के साथ पौधरोपण भी बहुत जरूरी है।

