*14 जून को गाजियाबाद में 22वां राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार, 300 से अधिक विद्वान लेंगे भाग*
गाजियाबाद। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में 22वें राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार का आयोजन 14 जून, शनिवार को किया जाएगा। एक दिवसीय सेमिनार लायंस एनेक्सी सेमिनार हॉल, लायंस आई हॉस्पिटल, कविनगर में होगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा, संयोजक डॉ. सतीश भारद्वाज व प्रबंधक अजय कुमार जैन ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद, शोधकर्ता व जिज्ञासु इसमें शामिल होंगे।
सेमिनार के प्रथम सत्र में उद्घाटन व ज्योतिषीय परिचर्चा होगी। विद्वान ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, वैश्विक परिस्थितियों और मानव जीवन पर उनके असर पर विचार रखेंगे। द्वितीय सत्र वास्तु विज्ञान को समर्पित रहेगा, जिसमें वास्तु की उपयोगिता व सकारात्मक ऊर्जा पर चर्चा होगी।
ज्योतिष विषय पर आचार्य अनिल वत्स, पंडित शैलेंद्र पांडे, विदुषी वरदा नारायण, डॉ. श्याम कोहली, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, डॉ. आनंद पुरोहित, डॉ. के.पी. मुद्गल, डॉ. एच.एस. रावत व सद्गुरु मां चेतना बोलेंगे। वास्तु पर डॉ. आनंद भारद्वाज, डॉ. अशोक सचदेवा, डॉ. कुणाल कौशिक व इंजीनियर हिमांशु गर्ग व्याख्यान देंगे।
MLC दिनेश कुमार गोयल मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. विजय कुमार मिश्रा, इंजीनियर सतीश चौधरी, शिक्षाविद राजा रमण खन्ना सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद जयपुर
की ओर से आचार्य सुरेश शर्मा दिल्ली, पंडित सुरेश गौड़ सुमेरपुर, के.के. शर्मा मोदीनगर से श्री विनायक पुलह, डाॅ. कार्ष्णि भरत महाराज कोटा बजरंगलाल शर्मा रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी नागौर से भाग लेंगे।
इस कड़ी में शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, गाजियाबाद का स्वागत साफा दुपट्टा किया जाएगा
आयोजकों के अनुसार यह सेमिनार ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में शोध, संवाद और ज्ञान-विनिमय का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां विशेषज्ञों और जिज्ञासुओं को नई जानकारियां एवं अनुभव साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।
विद्वानों का साफा-दुपट्टा, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र से अभिनंदन होगा। 13 जून से आने वाले विद्वानों के भोजन-आवास की निःशुल्क व्यवस्था संस्था करेगी।

