Type Here to Get Search Results !

"राजस्थान रोडवेज का बेड़ा होगा मजबूत। 100 नई AC स्लीपर और 200 ब्लू लाइन बसों के लिए 118 करोड़ के टेंडर जारी"

 "राजस्थान रोडवेज का बेड़ा होगा मजबूत। 100 नई AC स्लीपर और 200 ब्लू लाइन बसों के लिए 118 करोड़ के टेंडर जारी"

road

उदयपुर | रोडवेज अपने बस बेड़े का विस्तार कर रहा है। निगम ने लंबी दूरी और लोकल रूट के लिए 100 नई बीएस-6 डीजल आधारित 2x1 एसी स्लीपर बसें तथा 200 नई बीएस-6 डीजल चेसिस खरीदने के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं। इन चेसिस पर ब्लू लाइन एक्सप्रेस श्रेणी की 3×2 सीटिंग लेआउट वाली यात्री बसों का निर्माण कराया जाएगा।


रोडवेज के अनुसार, 100 पूरी तरह निर्मित (फुली बिल्ट) 2×1 एसी स्लीपर बसों की खरीद पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन बसों की आपूर्ति केवल पात्र फुली बिल्ट बस निर्माता कंपनियां ही कर सकेंगी। इसके अलावा, 200 बीएस-6 डीजल चेसिस की खरीद के लिए अलग ई-टेंडर जारी किया गया है। इन चेसिस पर ब्लू लाइन एक्सप्रेस श्रेणी की 3×2 सीटिंग व्यवस्था वाली बसें तैयार की जाएंगी। इस खरीद पर 48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस निविदा में केवल पात्र चेसिस निर्माता कंपनियां ही भाग ले सकेंगी। निगम के रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई एसी स्लीपर बसें लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर उपलब्ध कराएंगी, जबकि नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लोकल और इंटरसिटी रूट पर संचालन क्षमता बढ़ाएंगी। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रोडवेज में लंबे समय से स्लीपर बसों की आवश्यकता थी। नई स्लीपर बसों के शामिल होने से यात्रियों को रात के समय भी रोडवेज की बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

अनुसार, चेसिस खरीद के लिए कंपनियां 6 जुलाई तक ऑनलाइन निविदाएं जमा कर सकेंगी, जबकि तकनीकी बोलियां 8 जुलाई सुबह 11 बजे खोली जाएंगी। 100 एसी स्लीपर बसों की खरीद प्रक्रिया भी ई-टेंडर के माध्यम से पूरी होगी।

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad