Type Here to Get Search Results !

महावीर इंटरनेशनल का 'कपड़े की थैली-मेरी सहेली' अभियान के तहत 2250 थैलियों का वितरण

 *"महावीर इंटरनेशनल का 'कपड़े की थैली-मेरी सहेली' अभियान के तहत 2250 थैलियों का वितरण"*


 *"नागौर में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली"*
 

 *"गांधी चौक में गूंजे 'कपड़े की थैली पर्यावरण की सहेली' के नारे"*

mahaveer


 

नागौर,11जुलाई26

 महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवसोत्सव पर  सबकी सेवा सबको प्यार भाव से चल रहे सेवा पखवाड़ा मेंआज  महावीर इंटरनेशनल नागौर ओर अहिछत्रपुर वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चौक में 'कपड़े की थैली-मेरी सहेली कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
सचिव प्रीतम ललवानी छीमू ओर संयोजक  अहिछत्रपुर वीरा केंद्र की रेखा सुराणा ने बताया कि 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र प्लास्टिक मुक्त भारत स्वस्थ भारत और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल की सोच  स्वस्थ राजस्थान स्वच्छ राजस्थान
प्लास्टिक मुक्त बने राजस्थान के लिए कपड़े की थैली वितरण समारोह आयोजित हुआ।

sewa


समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री हिम्मताराम भाम्भू अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय निदेशक मीडिया,पब्लिसिटी ओर जनसंपर्क  अनिल कुमार बांठिया ने की।
पर्यावरण प्रेमी हिम्मताराम भाम्भू ने कहा कि यदि हम सभी ने मिलकर प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग बन्द नही किया तो आने वाला कल इंसान विहीन हो जाएगा।खेतो को बंजर करते प्लास्टिक,जानवरो का भोजन बनते प्लास्टिक ,इंसानों के लिए जहरीला बनता जा रहा है प्लास्टिक।
अक्सर हम देखते आसपास,स्कूलों में आफिस में मजदूर काम कर रहे वहां गर्म चाय प्लास्टिक थैली में लेकर जाते और बड़े चाव से पीते मगर हम उसमे छिपी वो केंसर ओर अन्य जानलेवा घातक बीमारी को नही देख पाते।क्यो नही ऐसे लोग कपड़े की थैली में चाय का थर्मस रखे उसमे चाय लेकर आये? गम्भीर बीमारी में लाखों रु खर्च करने की अपेक्षा 200 रु का थर्मस ओर कपड़े की थैली बहुत अधिक लाभकारी है।
अध्यक्ष अनिल बांठिया ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता की घर से निकले तो कपड़े की थैली साथ लेकर निकले या वाहन ले जाते तो उसमे एक कपड़े की थैली स्थायी रूप से रखे।
इस अवसर पर राज. बा. उ. मा. विद्यालय गिन्नानी की छात्राओं ने स्काउट गाइड प्रभारी इंद्रा विश्नोई के सानिध्य में गांधी चौक,सदर बाजार,  पंसारी बाजार में कपड़े की थैली मेरी सहेली,कपड़े की थैली पर्यावरण की सहेली प्लास्टिक थैली बन्द करो के गगनभेदी नारो के साथ रैली निकाल कर जनजागृति अभियान चलाया।
पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा ओर अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज नाहटा ने बताया कि आज लगभग 2250 कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय महाअभियान की इस कड़ी में आज गवर्निंग कौंसिल सदस्य गौतम कोठारी, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक मीडिया और पब्लिसिटी अनिल बांठिया, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र संखलेचा,राजकुमार मच्छी,महेश चोरड़िया,राजेन्द्र चोरड़िया,इंद्रा विश्नोई,अहिछत्रपुर वीरा केंद्र के अध्यक्ष
नेहा संखलेचा, संयोजक रेखा सुराणा,मोनिका जैन, गिनानी स्कूल से  दीपिका वर्मा,ललिता चौधरी,सुमन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।
महावीर इंटरनेशनल नागौर के अनिल बांठियाओर नरेंद्र संखलेचा ने कहा कि संस्था का  प्रयास होगा समय समय पर विभिन्न भामाशाहो से थैलियों का वितरण करवाएंगे ताकि हर घर कपड़े की थैली पहुंचे।
vipul


कपड़े की थैलियों के भामाशाह हैदराबाद के निहालचंद समदड़िया थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad