Type Here to Get Search Results !

कोटा में दो दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष महासम्मेलन संपन्न, 200 विद्वान सम्मानित

  *"कोटा में दो दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष महासम्मेलन संपन्न, 200 विद्वान सम्मानित"*

*"लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया दीप प्रज्वलन, कहा- जीवन में ज्योतिष का विशेष महत्व"*

 *"भगवान परशुराम परिषद का महासम्मेलन: देशभर के ज्योतिषाचार्यों का संगम"*

 *"नागौर के आचार्य दिनेश प्रेमजी ने रखा पंचांग ज्ञान पर व्याख्यान"*

*कोटा में दो दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष महासम्मेलन संपन्न*

om

  

 *कोटा, 9 जुलाई 2026।* 
भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट, श्री गुरु कार्ष्णि हनुमत सेवा समिति एवं श्री श्याम सेवा समिति, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष महासम्मेलन एवं संस्था की आम बैठक बुधवार को संपन्न हुई।

jyotis



कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन में ज्योतिष का विशेष महत्व है।

दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के लगभग 200 विद्वानों ने सहभागिता की। "मानव जीवन में ज्योतिष का महत्व" विषय पर मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. विनायक पुलह, मोदीनगर, डॉ. पंडित रोहित पंत, चंडीगढ़ एवं प्रो. आनंद पुरोहित, सेवानिवृत्त प्राचार्य, महाराजा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, जयपुर ने व्याख्यान दिए। इसके साथ ही अनेक विद्वानों ने ज्योतिष, वास्तु, यंत्र, मंत्र एवं तंत्र विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्य क्रम की इस कड़ी में नागौर के रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी  ने अपने ज्योतिष प्रपत्र  वाचन में बताया कि ज्योतिष का मूल आधार पंचांग है इसके ज्ञान के बिना ज्योतिष विज्ञान अपूर्ण है तिथि वार नक्षत्र योग एवं कारण तिथि के अनुसार ही ज्योतिष का निर्णय लिया जा सकता है। तथा जन्म नक्षत्र व् पाया विषय पे प्रकाश डाला ओर साथ में मानव जीवन में ज्योतिष के महत्व की जानकारी दी ।

प्रथम दिवस की अध्यक्षता प्रो. आनंद पुरोहित ने की। द्वितीय दिवस में कोटा दक्षिण के विधायक श्री संदीप शर्मा एवं पूर्व खादी ग्रामोद्योग मंत्री श्री पंकज मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर डॉ. राजाराम आचार्य, राजानंद शास्त्री, अध्यक्ष, श्री रामलला अयोध्या धाम समिति ने भी "ज्योतिष का महत्व" विषय पर सार्वजनिक व्याख्यान दिया।

समापन सत्र में संस्था के संयोजक एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. कार्ष्णि भरत महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित हरिप्रसाद गौड़, राष्ट्रीय महासचिव आचार्य ओ.पी. शास्त्री एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा ने लगभग 200 विद्वानों एवं अतिथियों को प्रशस्ति पत्र एवं संस्था का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक बजरंग लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरि चरण शर्मा, डॉ. विष्णु दत्त चतुर्वेदी, डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी के.के. तिवारी, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रह्लाद गौतम, आचार्य रमाकांत शास्त्री, 
एडवोकेट सुधा शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा अनुपमा अग्रवाल, सुनील त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार शर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सह संयोजक सत्यम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।#JyotishMahasammelan #Kota #OmBirla #BhagwanParshuramParishad #VedicScience #Nagaur"
vipul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad